{"_id":"6810ea00544cee0e280930ea","slug":"people-are-getting-relief-during-sushasan-tihar-farmers-are-being-given-free-kisan-kitab-and-b-1-in-cg-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: सुशासन तिहार के दौरान लोगों को मिल रही राहत, किसानों को दिए जा रहे निःशुल्क किसान किताब और बी-1","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: सुशासन तिहार के दौरान लोगों को मिल रही राहत, किसानों को दिए जा रहे निःशुल्क किसान किताब और बी-1
Tue, 29 Apr 2025 08:32 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Tue, 29 Apr 2025 08:32 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार के अंतर्गत समस्याओं का त्वरित निराकरण हो रहा है। इसी क्रम में सुकमा जिले में किसानों के राजस्व संबंधी प्रकरणों का तीव्र गति से निराकरण किया जा रहा है।
विज्ञापन
सुशासन तिहार में किसानों को दिए जा रहे निःशुल्क किसान किताब और बी-1
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार के अंतर्गत समस्याओं का त्वरित निराकरण हो रहा है। इसी क्रम में सुकमा जिले में किसानों के राजस्व संबंधी प्रकरणों का तीव्र गति से निराकरण किया जा रहा है। इस अभियान के तहत किसानों द्वारा किए गए आवेदनों के निराकरण के साथ-साथ उन्हें बी-1 और किसान किताब का वितरण भी किया जा रहा है।
जिला प्रशासन सुकमा की ओर से किसानों को बी-1 प्रतिलिपि का वितरण किया जा रहा है। वहीं किसानों को उनकी किसान किताब भी सौंपी जा रही है। इन दस्तावेजों के वितरण से किसानों को अपनी भूमि का स्पष्ट विवरण उपलब्ध हो रहा है, जिससे बंटवारा, नामांतरण, ऋण स्वीकृति तथा अन्य भूमि संबंधी कार्यों में आसानी होगी।
किसानों और ग्रामीणों की सुविधा के लिए भूमि अभिलेखों के डिजिटलीकरण और अद्यतन प्रक्रिया तेजी से की जा रही है। छत्तीसगढ़ शासन की मंशानुरूप प्रत्येक नागरिक को उनके भूमि अभिलेख अद्यतन स्थिति में उपलब्ध कराया जा रहा है।