फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Peon of upper primary school beats primary school children in Kondagaon

CG: उच्च प्राथमिक विद्यालय के चपरासी ने प्राइमरी स्कूल के बच्चों को पीटा, अभिभावकों में आक्रोश: कड़ी कार्रवाई

Thu, 08 Aug 2024 02:53 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कोंडागांव
अमर उजाला नेटवर्क, कोंडागांव Published by: श्याम जी. Updated Thu, 08 Aug 2024 02:53 PM IST
सार

कोंडागांव के प्राथमिक शाला आड़काछेपड़ा में पांचवीं कक्षा के बच्चों को डंडे से पीटने का मामला सामने आया है। उच्च प्राथमिक शाला के चपरासी पवन तलवार ने बच्चों को डंडे से मारा है। 

विज्ञापन
Peon of upper primary school beats primary school children in Kondagaon
प्राथमिक शाला में बच्चे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोंडागांव के प्राथमिक शाला आड़काछेपड़ा में पांचवीं कक्षा के बच्चों को डंडे से पीटने का मामला सामने आया है। प्राथमिक शाला के शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रितेश कोर्राम ने बताया कि उच्च प्राथमिक शाला के चपरासी पवन तलवार ने बच्चों को डंडे से मारा है। मामले की जानकारी मिलते ही सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी इरशाद अंसारी स्कूल पहुंचे और बताया कि इस मामले को गंभीरता से लिया गया है और चपरासी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन


अध्यक्ष रितेश कोर्राम ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि यह बच्चों के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए बहुत ही हानिकारक है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने कहा कि बच्चों के साथ इस तरह की हिंसा किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अभिभावकों में इस घटना को लेकर गहरा आक्रोश है और उन्होंने दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed