{"_id":"67015bdd702c83d8280a3982","slug":"peon-dies-due-to-tower-collapse-in-bijapur-2024-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: आवापल्ली में टावर गिरने से एक बुजुर्ग की मौत, विकास खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में तैनात था गटपल्ली सत्यम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: आवापल्ली में टावर गिरने से एक बुजुर्ग की मौत, विकास खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में तैनात था गटपल्ली सत्यम
Sat, 05 Oct 2024 09:01 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
Published by: श्याम जी.
Updated Sat, 05 Oct 2024 09:01 PM IST
सार
बीजापुर जिले के आवापल्ली में टावर गिरने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई है। वह विकास खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में पदस्थ था।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उसूर ब्लॉक के मुख्यालय आवापल्ली में टावर गिरने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई है। वह विकास खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में पदस्थ था। सीएमएचओ डॉक्टर बीआर पुजारी ने बताया कि देर शाम होने की वजह से शव का पोस्टमार्टम सुबह किया जाएगा।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, आवापल्ली में शाम को अचानक मौसम बदला और गरज के साथ हवा चलने लगी। इसी दौरान आईसीडीएस व कृषि कार्यालय के पास लगा पुराना टावर गिर गया। इसकी चपेट में आने से गटपल्ली सत्यम (50) निवासी माड़वीपारा आवापल्ली के सिर में गहरी चोट लग गई। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि मृतक बुजुर्ग गटपल्ली सत्यम विकास खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में पदस्थ था। मृतक का शव अभी अस्पताल के मोर्चुरी में रखा गया है। सीएमएचओ डॉक्टर बीआर पुजारी ने बताया कि देर शाम होने की वजह से शव का पोस्टमार्टम सुबह किया जाएगा।
विज्ञापन