फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Peace committee meeting held with Christian community in Civil Line Raipur

Chhattisgarh News: सिविल लाइन रायपुर में क्रिश्चियन समुदाय के साथ शांति समिति की बैठक संपन्न

Wed, 26 Feb 2025 05:38 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Wed, 26 Feb 2025 05:38 PM IST
सार

सिविल लाइन, रायपुर के सभागार में क्रिश्चियन समुदाय के पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।

विज्ञापन
Peace committee meeting held with Christian community in Civil Line Raipur
बैठक की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर डॉ. लाल उमेद सिंह तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बलौदा बाजार विजय अग्रवाल की अध्यक्षता में सिविल लाइन, रायपुर के सभागार में क्रिश्चियन समुदाय के पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।
विज्ञापन


बैठक में छत्तीसगढ़ क्रिश्चियन फोरम के अध्यक्ष अरुण पन्नालाल, चर्च समिति के सदस्य विक्की पाल, अमित दास, ग्राम पंचायत विश्रामपुर की सरपंच अर्चना, ग्राम पंचायत गणेशपुर की सरपंच रेशू मसीह सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन


बैठक में दिनांक 01 मार्च 2025 को ग्राम विश्रामपुर, गणेशपुर, झनकपुर एवं आसपास के क्रिश्चियन बाहुल्य क्षेत्रों में सामाजिक सौहार्द, शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर डॉ. लाल उमेद सिंह ने बताया कि हाल ही में उपरोक्त ग्रामों से संबंधित एक विवादित पोस्ट प्रसारित हुई है, जिसके संबंध में पुलिस द्वारा प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि यह पोस्ट फर्जी हो सकती है, किंतु अभी तक कोई प्रमाणित साक्ष्य प्राप्त नहीं हुए हैं। इस संबंध में पुलिस द्वारा गहन विवेचना की जा रही है और सभी तथ्यों को स्पष्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस प्रशासन द्वारा सभी नागरिकों से सामाजिक सौहार्द बनाए रखने, आपसी मतभेदों को दूर करने एवं कानून व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की गई। साथ ही यह भी आश्वासन दिया गया कि शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु उचित कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बलौदा बाजार विजय अग्रवाल ने बताया कि ग्रामवासियों के सहयोग से पशु क्रूरता के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की गई है। पशु क्रूरता अधिनियम के तहत अपराध पाए जाने पर दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और ऐसे अपराधों को संरक्षण देने वालों पर भी कड़ी कार्यवाही होगी।

जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों से अपील की गई कि वे ऐसे अपराधों पर सतर्कता रखें और सामाजिक स्तर पर जनजागरूकता अभियान चलाकर पशु क्रूरता को रोकने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। इस पर उपस्थित सभी लोगों ने समाज स्तर पर आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया।

बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने ग्रामों में नियमित पुलिस पेट्रोलिंग सुनिश्चित करने एवं सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की मांग की, ताकि लोग स्वयं को सुरक्षित महसूस करें। इसके साथ ही, 01 मार्च 2025 से शुरू हो रही बोर्ड परीक्षाओं के दौरान किसी भी प्रकार का व्यवधान न हो, इस हेतु विशेष सुरक्षा व्यवस्था किए जाने का निवेदन किया गया।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बलौदा बाजार विजय अग्रवाल ने ग्रामवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने और क्षेत्र में लगातार फ्लैग मार्च जारी रखने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि लोगों में किसी भी प्रकार का भय नहीं होना चाहिए और शांति, सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु हर संभव कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, 01 मार्च 2025 को होने वाली बोर्ड परीक्षाओं के दौरान विशेष सुरक्षा इंतजाम किए जाएंगे और परीक्षा में किसी भी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न नहीं होने दिया जाएगा। बैठक के अंत में सभी नागरिकों से शांति व्यवस्था बनाए रखने, अफवाहों से बचने एवं पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed