{"_id":"642191d77fe0a7b7210a3d86","slug":"pcc-president-mohan-markam-participated-in-the-concluding-journey-of-hath-se-hath-jodo-yatra-today-2023-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"PCC अध्यक्ष पहुंचे राजनांदगांव: मोहन मरकाम ने पूर्व सीएम पर साधा निशाना बोले- अबकी 75 प्लस सीटों का टारगेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PCC अध्यक्ष पहुंचे राजनांदगांव: मोहन मरकाम ने पूर्व सीएम पर साधा निशाना बोले- अबकी 75 प्लस सीटों का टारगेट
Mon, 27 Mar 2023 06:23 PM IST
अभिषेक वर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव
अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव
Published by: अभिषेक वर्मा
Updated Mon, 27 Mar 2023 06:23 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा के आज समापन पर शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने विधान सभा चुनावों को लेकर हुंकार भी भरी।
विज्ञापन
PCC अध्यक्ष मोहन मरकाम हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा के आज समापन यात्रा में हुए शामिल।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजनांदगांव शहर में लगभग दो माह से कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाई जा रही हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा के आज समापन अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम शामिल होने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने समापन यात्रा के दौरान मां शीतला के मंदिर से पूजा अर्चना कर की बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता पदाधिकारी इस दौरान मौजूद रहे।
विज्ञापन
राजनांदगांव शहर के विभिन्न वार्डों में लगभग 2 माह से कांग्रेस कमेटी द्वारा हाथ से हाथ जोड़ो पद यात्रा निकाली जा रही थी। इस दौरान भारत जोड़ो यात्रा से राहुल गांधी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों को भी जनता तक पहुंचाया जा रहा था। इस यात्रा के आज समापन पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम भी यात्रा में शामिल होने पहुंचे। समापन अवसर पर निकली यात्रा की शुरुआत मां शीतला के मंदिर से की।
विज्ञापन
वहीं, मोहन मरकाम के आगमन पर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के नेतृत्व में कांग्रेस जनों ने इस दौरान उनका भव्य स्वागत किया। हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा में शिरकत करते हुए मोहन मरकाम ने कहा कि इस यात्रा के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता, भाईचारे, सामाजिक सौहार्द्र को लेकर राहुल गांधी का संदेश जन जन तक पहुंचाया गया है। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि इस बार कांग्रेस पार्टी 75 प्लस का टारगेट लेकर चल रही है। उन्होंने कहा कि पिछले बार राजनांदगांव विधानसभा से मुख्यमंत्री रहते हुए डॉ. रमन सिंह बोल्ड होते-होते बच गए थे। उन्होंने कहा कि इस बार के विधानसभा चुनाव में हम राजनांदगांव विधानसभा और लोकसभा सीट भी जीतेंगे।
विज्ञापन
कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा के समापन अवसर पर इस यात्रा में शामिल होते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम शहर के वार्डों में पदयात्रा करते हुए लोगों तक इस यात्रा के संदेश को पहुंचाया। इस दौरान शहर के जयस्तंभ चौक पर यात्रा के समापन अवसर पर सभा का आयोजन भी किया गया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए।