छत्तीसगढ़: मंच पर डांसर संग थिरके कांग्रेस विधायक कमरो, समर्थकों ने उड़ाए नोट, वीडियो वायरल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाना सुनकर खुद को नहीं रोक पाए विधायक
दरअसल, विधायक गुलाब कमरो अपने क्षेत्र के घुटरा गांव में एक शादी समारोह में गए हुए थे। जब शादी समारोह में छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध कलाकार मानिकपुरी का छतीसगढ़ी गाना हमर पारा तुहर पारा बजा तो विधायक कमरो खुद को रोक नहीं पाए और स्टेज पर जाकर डांसर के साथ डांस करने लगे। जिसका वीडियो पूरे देश में वायरल हो रहा है।विधायक के डांस पर समर्थकों ने उड़ाए पैसे
विधायक कमरो ने जब स्टेज पर ठुमके लगाए तो उनके समर्थकों ने उन पर नोट उड़ाए। डांस करते वक्त वह अपने पद की मर्यादा भूल गए, उन्हें यह याद नहीं रहा कि वह पूरे विधानसभा का प्रतिनिधित्व करते हैं और सरकार ने उन्हें संसदीय सचिव पद की जिम्मेदारी दी है ।छत्तीसगढ़ में कांग्रेस विधायक व राज्यमंत्री गुलाब कमरो ने बार बालाओं के साथ जमकर ठुमके लगाए...
— Ashutosh Maurya (@mauryana29) December 3, 2020
कर लो खूब अय्याशी, इसलिए तो विधायक बने हो. आजकल की राजनीति ठुमको पर ही तो चलती है. 🤔 pic.twitter.com/5VLpP5qGMJ