फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Panhandle operator murdered by stabbing took revenge for molesting sister in Sarangarh Bilaigarh

Sarangarh Bilaigarh: चाकू मारकर पानठेला संचालक की हत्या, बहन के साथ छेड़छाड़ का लिया बदला, आरोपी की तलाश जारी

Sun, 14 Apr 2024 02:35 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, सारंगढ़ बिलाईगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, सारंगढ़ बिलाईगढ़ Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 14 Apr 2024 02:35 PM IST
सार

जांच में यह भी पता चला कि मृतक के द्वारा संदेही आरोपी शुभम आदित्य की बहन के साथ छेड़छाड किया गया था जिस वजह से आरोपी ने बदला लेने की नियत से इस घटना को अंजाम दिया है।

विज्ञापन
Panhandle operator murdered by stabbing took revenge for molesting sister in Sarangarh Bilaigarh
चाकू मारकर पानठेला संचालक की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के नवगठित सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में शनिवार की रात मामूली बात को लेकर हुए विवाद के बाद पान ठेला संचालक की चाकू मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस उसकी पतासाजी में जुट गई है।

विज्ञापन

 

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सारंगढ़ के पुराना मछली बाजार निवासी गोपाल आदितय का पुत्र गोपेश आदित्य 28 साल जो कि ओम होटल के सामने पान दुकान का संचालन करते आ रहा है। प्रतिदिन के भांति वह कल भी अपनी दुकान खोलकर बैठा हुआ था। इसी बीच शनिवार की रात करीब 10 बजे उसी के मोहल्ले में रहने वाला एक युवक वहां पहुंचा। दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया फिर देखते ही देखते उस युवक ने गोपेश के साथ मारपीट करते हुए अपने पास रखे धारदार चाकू से उसका पर हमला कर फरार हो गया। 

विज्ञापन

 

घटना के बाद घायल के परिजनों को घटना से अवगत कराते हुए घायल को लहुलूहान अवस्था में तत्काल अस्पताल में भर्ती जहां उपचार के दौरान गोपेश की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही सारंगढ़ पुलिस मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इस संबंध में पुलिस ने बताया कि कल रात 9 से साढ़े 9 के बीच एक हत्या होनें की सूचना पुलिस को मिली। जिसके बाद पुलिस तत्काल मौके लिये रवाना होकर जांच में जुट गई। जांच में पता चला कि गोपेश की चाकू मारकर हत्या की गई है। प्रारंभिक जांच में यह भी पता चला कि मृतक के द्वारा संदेही आरोपी शुभम आदित्य की बहन के साथ छेड़छाड किया गया था जिस वजह से आरोपी ने बदला लेने की नियत से इस घटना को अंजाम दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed