{"_id":"66c87612d3d437651503a501","slug":"pando-tribe-youth-body-brought-by-flight-on-initiative-of-agriculture-minister-in-chhattisgarh-2024-08-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कृषि मंत्री की पहल: पुणे में हुई युवक की मौत, परिवार के पास नहीं थे पैसे; अब फ्लाइट से आया शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि मंत्री की पहल: पुणे में हुई युवक की मौत, परिवार के पास नहीं थे पैसे; अब फ्लाइट से आया शव
Fri, 23 Aug 2024 05:14 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज
Published by: अनुज कुमार
Updated Fri, 23 Aug 2024 05:14 PM IST
सार
महाराष्ट्र के पुणे में सड़क दुर्घटना में मार गए पंडो जनजाति के युवक का शव फ्लाइट से बनारस पहुंचा। प्रदेश के कृषि मंत्री की मदद से अब शव को घर लाया जा रहा है।
विज्ञापन
एंबुलेंस से युवक का शव आ रहा घर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बलरामपुर रामानुजगंज जनपद पंचायत रामचंद्रपुर के अंतर्गत ग्राम त्रिशूली के 34 वर्षीय पंडो जनजाति के रामलाल पंडो पाइप लाइन में काम करने महाराष्ट्र के पुणे गया था। सड़क दुर्घटना में उसकी 22 अगस्त को मौत हो गई थी।
विज्ञापन
जिसके बाद स्वजनों को ग्रह ग्राम शव को लाना मुश्किल हो रहा था। इस बीच स्वजनों के द्वारा इसकी जानकारी गांव के सरपंच सुखदेव सिंह को दी गई। जिसके बाद कृषि मंत्री राम विचार नेताम को घटना से अवगत कराया। जिनके बाद तात्कालिक पहल पर पुणए से शव को फ्लाइट से लाया गया। शव बनारस लाया गया। वहां से एंबुलेंस से आज शाम शव गृह ग्राम लाया जा सका।
विज्ञापन
मिली जानकारी के मुताबिक, रामलाल पंडो पुणे के नेशनल हाईवे पर पैदल जा रहा था। इसी दौरान वाहन से टक्कर से उसकी मौत हो गई। पुणे में वह पाइप लाइन में काम करने गया था। रामलाल की मौत के बाद जब स्वजनों को उसके शव गृह ग्राम लाने की गंभीर समस्या खड़ी हो गई।
विज्ञापन
परिजनों की आर्थिक स्थिति नहीं थी कि शव को अंतिम संस्कार के लिए गांव में ला सके। स्वजनों के द्वारा इसकी जानकारी गांव के सरपंच सुखदेव सिंह तक पहुंची। इसके बाद फिर घटना के बारे में कृषि मंत्री राम विचार नेताम को अवगत कराया गया। उनके द्वार तात्कालिक पहल की गई। जिससे रामलाल का शव फ्लाइट से आज सुबह साढ़े सात बजे पुणे से लगाया गया। शव सुबह साढ़े 10 बजे बनारस पहुंचा।
फिर एंबुलेंस से शव को गांव में लाया जा सका। रामलाल के शव को गांव तक लाने में ग्राम कुंदरु के दिलीप कुमार यादव विशेष सहयोग रहा। जो वहीं आसपास में कमाने गया था जो शव के साथ गांव तक आया।