फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Panchayat decision, beau’s betrayal drives girl to death in Chhattisgarh

धोखे और पंचायत के फैसले के बाद लड़की ने किया आत्मदाह

Wed, 06 Aug 2014 01:25 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 06 Aug 2014 01:25 PM IST
विज्ञापन
Panchayat decision, beau’s betrayal drives girl to death in Chhattisgarh
एक गांव की पंचायत का फैसला, परिवार के आरोप और प्यार में हुए धोखे का अजाम यह हुआ कि 19 साल की लड़की ने खुद को आग के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


घटना छत्तीसगढ़ के जांगीर जिले में घटी जहां पीड़िता ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

लड़की के प्रेमी ने शादी का वादा कर प्रेम संबंध बनाए और धोखा दे दिया। गांव की पंचायत ने आरोपी पर पांच हजार रुपए का दंड तो लगाया लेकिन लड़की के अपने परिवार वाले उसे प्रताड़ित करते रहे।

क्या था मामला
स्थानीय लोगों के अनुसार मृतका जांगीर चंपा जिले के पामगढ़ इलाके की रहने वाली है। उसका युसुफ खान के साथ प्रेम संबंध था। इस बात का खुलासा तब हुआ जब परिवार वालों ने मृतका और उसके प्रेमी को अपने घर में एक साथ देखा।
विज्ञापन


परिवार वालों को युसुफ और मृतका के सबंधों को लेकर आपत्ति थी और उन्होंने युसुफ से शादी कर लेने की बात कही। लेकिन युसुफ के लगातार आनकानी करने के बाद मामला गांव की पंचायत तक पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचायत के सामने भी युसुफ ने पीड़िता से शादी करने से इंकार कर दिया। इसके बाद पंचायत ने युसुफ पर पांच हजार रुपए का दंड लगाया।

इस पूरे प्रकरण के बाद लड़की के परिवार वालों ने उसे परिवार का नाम खराब करने का दोष दिया।

इन सारे आरोपों और प्रेम में हुए धोखे से तंग आकर 19 साल की लड़की ने खुद पर कैरोसीन डाल कर आग लगा ली। आत्महत्या के इस प्रयास में लड़की 90 प्रतिशत तक जल चुकी थी और बिलासपुर अस्पताल ले जाते हुए रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

इस पूरे मामले में जांगीर पुलिस को कोई जानकारी नहीं थी और मंगलवार सुबह तक कोई केस रजिस्टर नहीं किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed