{"_id":"6814683ecedcb9d4a701c254","slug":"pahalgam-terrorist-attack-vishnudeo-sai-sarkar-will-give-20-lakh-rupees-to-dinesh-mirania-family-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: विष्णुदेव साय सरकार मिरानिया परिवार को देगी 20 लाख रुपए; पहलगाम आतंकी हमले में हुए थे दिवंगत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: विष्णुदेव साय सरकार मिरानिया परिवार को देगी 20 लाख रुपए; पहलगाम आतंकी हमले में हुए थे दिवंगत
Fri, 02 May 2025 12:07 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Fri, 02 May 2025 12:07 PM IST
सार
Pahalgam terrorist attack: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में दिवंगत रायपुर के दिनेश मिरानिया के परिवार को साय सरकार 20 लख रुपए की आर्थिक सहायता राशि देगी।
विज्ञापन
ग्रॉफिक
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
Pahalgam terrorist attack: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में दिवंगत रायपुर के दिनेश मिरानिया के परिवार को साय सरकार 20 लख रुपए की आर्थिक सहायता राशि देगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में मिरानिया की हत्या की दुर्भाग्यपूर्ण घटना को अत्यंत पीड़ादायक बताते हुए इसे प्रदेश के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया।
उन्होंने कहा कि पूरा छत्तीसगढ़ इस दुःखद घड़ी में मिरानिया परिवार के साथ है। यह केवल एक परिवार की नहीं, पूरे समाज की क्षति है। साय ने कहा कि जो आतंकवादी इस जघन्य कृत्य के दोषी हैं, उन्हें कड़ी से कड़ी सजा अवश्य मिलेगी। उन्होंने यह भी विश्वास जताया कि देश की सुरक्षा एजेंसियाँ इस मामले में शीघ्र न्याय दिलायेंगी।
बता दें कि रायपुर के समता कॉलोनी निवासी 45 वर्षीय स्टील कारोबारी दिनेश मिरानिया को आतंकियों ने उस दिन गोली मारी थी, जिस दिन उनकी शादी की सालगिरह थी। दिनेश पत्नी नेहा, बेटा शौर्य और बेटी लक्षिता के साथ शादी की सालगिरह मना रहे थे, तभी आतंकियों ने उन पर अंधाधुन गोलियां बरसा दी।
विज्ञापन
राजकीय सम्मान के साथ दी गई थी विदाई
कारोबारी मिरानिया का 24 अप्रैल को राजधानी के मारवाड़ी श्मशान घाट में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया था। कारोबारी के बेटे शौर्य मीरानिया ने मुखाग्नि दी। इस अंतिम विदाई में छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय, गृहमंत्री विजय शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव समेत भाजपा के तमाम वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए थे। इस दौरान साय सरकार ने परिवार के साथ हर पल खड़ा रहने और मामले में सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया था।
बीजेपी ने रद्द किये थे अपने सारे कार्यक्रम
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भाजपा ने 24 और 25 अप्रैल को अपने सभी कार्यक्रम स्थगित कर दी थी। भाजपा के तमाम वरिष्ठ नेता मारवाड़ी श्मशान घाट में पहुंचकर के दिनेश मीरानिया को श्रद्धांजलि अर्पित की थी। इस दौरान प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने कहा था कि इस मामले में और भी सख्त उठाया जाएगा।

पहलगाम में बीते 22 अप्रैल को आतंकी हमले में रायपुर के श्री दिनेश मिरानिया जी की हत्या अत्यंत पीड़ादायक है। यह अपूरणीय क्षति है।
राज्य सरकार स्व. श्री दिनेश मिरानिया जी के शोकाकुल परिवार को 20 लाख रुपए की सहायता देगी। पूरा प्रदेश इस दुःखद घड़ी में उनके परिवार के साथ है। जिन…— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) May 1, 2025