फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Padmashri Radheshyam Barle and Kavita Wasnik will in program

छत्तीसगढ़: होली रंग महोत्सव और सम्मान समारोह में पद्मश्री राधेश्याम बारले और कविता वासनिक करेंगे शिरकत

Sat, 18 Mar 2023 03:52 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Sat, 18 Mar 2023 03:52 PM IST
सार

दुर्ग जिला के अहिवारा विधानसभा क्षेत्र ग्राम शिवधाम कोड़िया ननकट्ठी में पंथी नर्तक पद्मश्री डॉ. राधेश्याम बारले और अनुराग धारा लोक कला मंच राजनांदगांव की अध्यक्ष कविता वासनिक की पहल पर कल होली रंग महोत्सव और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है।

विज्ञापन
Padmashri Radheshyam Barle and Kavita Wasnik will in program
पद्मश्री राधेश्याम बारले और कविता वासनिक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

दुर्ग जिला के अहिवारा विधानसभा क्षेत्र ग्राम शिवधाम कोड़िया ननकट्ठी में पंथी नर्तक पद्मश्री डॉ. राधेश्याम बारले और अनुराग धारा लोक कला मंच राजनांदगांव की अध्यक्ष कविता वासनिक की पहल पर कल होली रंग महोत्सव और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। जिसमें छत्तीसगढ़ की विधाओं में पारंगत पुरोधाओं का सम्मान किया जाएगा। 
विज्ञापन


वहीं कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पद्मश्री डॉ ममता चंद्राकर कुलपति इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ करेंगी। अध्यक्षता पद्मश्री डॉ भारती बंधु सूफी भजन गायक रायपुर करेंगे। 
विज्ञापन


500 से अधिक लोग होंगे सम्मानित
कला पुरोधा सम्मान, छत्तीसगढ़ कला रत्न सम्मान, कला साधक सम्मान, पुरोधा सम्मान, छत्तीसगढ़ कला शिरोमणि सम्मान, सामाजिक समरसता सम्मान, विशेष सहयोग सम्मान, उत्कृष्ट सरपंच सम्मान और वरिष्ठ नागरिक सम्मान से 500 से ज्यादा लोगों को सम्मानित किया जाएगा। वहीं सम्मान समारोह के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये रहेंगे उपस्थित
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पद्मश्री अनूपरंजन पांडे बस्तर बैंड बिलासपुर, पद्मश्री अजय कुमार मंडावी काष्ठ कला कांकेर, केके खेलवार सेवानिवृत्त वन संरक्षक (आईएफएस), एएल जोशी सेवानिवृत्त जिला सत्र न्यायाधीश, एल कुर्रे पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी, परदेशी राम वर्मा वरिष्ठ साहित्यकार भिलाई, श्री डॉ. पी बाल किशोर पूर्व सिविल सर्जन जिला अस्पताल दुर्ग, एसआर बांधे अधीक्षण अभियंता विद्युत विभाग दुर्ग, गीता बंजारे राष्ट्रपति की ओर से मिनीमाता सम्मान प्राप्त, झुमुक साहू सरपंच ग्राम पंचायत कोड़िया कार्यक्रम में उपस्थिति रहेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed