फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Paddy procurement campaign intensifies in Chhattisgarh, 60.88 lakh metric tonnes of paddy procured so far

CG News: छत्तीसगढ़ में धान खरीदी अभियान तेज, अब तक 60.88 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदीCG News: छत्तीसगढ़ में धान

Sun, 28 Dec 2025 01:24 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 28 Dec 2025 01:24 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का महाअभियान लगातार जारी है। 14 नवंबर से शुरू हुई धान खरीदी के तहत 26 दिसंबर तक 60 लाख 87 हजार 547 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है।

विज्ञापन
Paddy procurement campaign intensifies in Chhattisgarh, 60.88 lakh metric tonnes of paddy procured so far
छत्तीसगढ़ में धान खरीदी जारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का महाअभियान लगातार जारी है। 14 नवंबर से शुरू हुई धान खरीदी के तहत 26 दिसंबर तक 60 लाख 87 हजार 547 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। इस अवधि में 11 लाख 51 हजार 355 पंजीकृत किसानों ने अपना धान बेचा है। धान खरीदी के भुगतान के लिए मार्कफेड द्वारा 13 हजार 615 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं।
विज्ञापन


इस वर्ष 27 लाख 43 हजार 444 किसानों ने धान बेचने के लिए पंजीयन कराया है, जिसमें 32 लाख 64 हजार 598 हेक्टेयर रकबा शामिल है। खरीदी व्यवस्था को बेहतर और आसान बनाने के लिए ‘टोकन तुंहर ऐप’ शुरू किया गया है, जिससे किसानों को 24 घंटे टोकन प्राप्त करने की सुविधा मिल रही है और उन्हें बड़े स्तर पर सहूलियत हुई है।
विज्ञापन


धान खरीदी केंद्रों में आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। राज्य सरकार द्वारा गठित दल प्रदेश और सीमावर्ती इलाकों में अवैध धान परिवहन, भंडारण और विक्रय पर सतत निगरानी रख रहे हैं। वहीं, धान खरीदी और भुगतान प्रक्रिया को सुचारू रखने के लिए सभी केंद्रों पर अधिकारियों की तैनाती की गई है। राज्य और जिला स्तर के वरिष्ठ अधिकारी लगातार दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य सरकार के निर्देशानुसार किसानों को समर्थन मूल्य के साथ भुगतान भी जारी है। सरकार किसानों से खरीदे गए धान के मूल्य भुगतान के लिए मार्कफेड को 26 हजार 200 करोड़ रुपये की बैंक गारंटी पहले ही प्रदान कर चुकी है। बाहर से धान की अवैध आवक रोकने के लिए चेकपोस्ट पर निगरानी बढ़ाई गई है और वाहनों की औचक जांच की जा रही है।


सरकार की किसान हितैषी नीतियों के तहत किसानों को प्रति एकड़ 21 क्विंटल समर्थन मूल्य और कृषि उन्नति योजना के तहत 3,100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी की जा रही है, जिससे किसानों को उचित मूल्य मिलने के साथ उनका आर्थिक सशक्तिकरण भी सुनिश्चित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed