फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Paddy procurement begins in Chhattisgarh Kondagaon collector inspects arrangements in Kondagaon

Kondagaon: छत्तीसगढ़ में धान खरीदी शुरू, कोंडागांव कलेक्टर ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Thu, 14 Nov 2024 05:21 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोंडागांव
अमर उजाला नेटवर्क, कोंडागांव Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 14 Nov 2024 05:21 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी आज से शुरू हो गई है। राज्य के 33 जिलों में धान खरीदी केंद्रों पर समुचित व्यवस्था की गई है। कोंडागांव जिले के कलेक्टर कुणाल दुदावत ने धान तिहार के पहले दिन कोंडागांव के बफना धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया।

विज्ञापन
Paddy procurement begins in Chhattisgarh Kondagaon collector inspects arrangements in Kondagaon
कलेक्टर ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी आज से शुरू हो गई है। राज्य के 33 जिलों में धान खरीदी केंद्रों पर समुचित व्यवस्था की गई है। कोंडागांव जिले के कलेक्टर कुणाल दुदावत ने धान तिहार के पहले दिन कोंडागांव के बफना धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने धान की गुणवत्ता की जांच की और केंद्र पर किसानों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया।

विज्ञापन


कलेक्टर ने किसानों से बातचीत करते हुए केंद्रों पर उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की और उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने किसानों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन


कोंडागांव जिले में धान खरीदी के लिए 67 केंद्रों की व्यवस्था की गई है, जहां खरीदी की तैयारी पूरी कर ली गई है। जिले के हर विकासखंड में दो आदर्श धान उपार्जन केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें किसानों के लिए पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस खरीफ विपणन वर्ष में जिले में 30 लाख 69 हजार 700 कुंतल धान खरीदी का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिले में कुल 55 हजार 275 किसान पंजीकृत हैं। धान तिहार के पहले दिन 22 केंद्रों में 57 टोकन कटाए गए हैं, जिनसे किसान अपना धान विक्रय कर सकेंगे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed