फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Opportunity to apply till August 5: Applications open for sports awards, Chief Minister Trophy and Diet Money

5 अगस्त तक आवेदन का मौका: खेल पुरस्कार, मुख्यमंत्री ट्रॉफी और डाइट मनी के लिए आवेदन शुरू

Fri, 17 Jul 2026 09:42 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 17 Jul 2026 09:42 PM IST
सार

खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने वर्ष 2025-26 के लिए राज्य स्तरीय खेल पुरस्कारों, सम्मानों, मुख्यमंत्री ट्रॉफी, प्रेरणा निधि, नगद पुरस्कार और डाइट मनी (खेलवृत्ति) के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

विज्ञापन
Opportunity to apply till August 5: Applications open for sports awards, Chief Minister Trophy and Diet Money
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने वर्ष 2025-26 के लिए राज्य स्तरीय खेल पुरस्कारों, सम्मानों, मुख्यमंत्री ट्रॉफी, प्रेरणा निधि, नगद पुरस्कार और डाइट मनी (खेलवृत्ति) के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। पात्र खिलाड़ी, प्रशिक्षक और निर्णायक 5 अगस्त 2026 तक निर्धारित प्रारूप में आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन विभाग की वेबसाइट sportsyw.cg.gov.in पर ऑनलाइन उपलब्ध हैं और आवेदन भी ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे।
विज्ञापन


विभाग की ओर से प्रतिवर्ष उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों को राज्य खेल अलंकरण के तहत सम्मानित किया जाता है। इस वर्ष शहीद राजीव पाण्डे पुरस्कार, शहीद कौशल यादव पुरस्कार, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार, शहीद पंकज विक्रम सम्मान, शहीद विनोद चौबे सम्मान सहित मुख्यमंत्री ट्रॉफी के लिए भी आवेदन मांगे गए हैं।
विज्ञापन


सीनियर वर्ग में राष्ट्रीय चैम्पियनशिप या राष्ट्रीय खेलों में पदक जीतने अथवा अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों को शहीद राजीव पाण्डे पुरस्कार दिया जाएगा। जूनियर वर्ग के राष्ट्रीय पदक विजेताओं को शहीद कौशल यादव पुरस्कार, जबकि प्रशिक्षकों और निर्णायकों को वीर हनुमान सिंह पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। वहीं खेल क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 55 वर्ष या उससे अधिक आयु के खिलाड़ियों को शहीद विनोद चौबे सम्मान प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुरस्कारों के तहत शहीद राजीव पाण्डे पुरस्कार के लिए 3 लाख रुपये, शहीद कौशल यादव और वीर हनुमान सिंह पुरस्कार के लिए 1.50-1.50 लाख रुपये, जबकि शहीद विनोद चौबे सम्मान और शहीद पंकज विक्रम सम्मान के लिए 25-25 हजार रुपये की पुरस्कार राशि निर्धारित की गई है। दलीय खेलों में मुख्यमंत्री ट्रॉफी के तहत सीनियर और जूनियर वर्ग की टीमों को उनकी सदस्य संख्या के आधार पर 1 लाख से 5 लाख रुपये तक की राशि प्रदान की जाएगी। विजेताओं को मानपत्र, अलंकरण फलक, ब्लेजर और टाई भी दिए जाएंगे।

इसके अलावा, वर्ष 2025-26 के दौरान राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले खिलाड़ी नगद प्रोत्साहन राशि के लिए आवेदन कर सकते हैं। राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतने या राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले 19 वर्ष तक के खिलाड़ी डाइट मनी (खेलवृत्ति) के लिए पात्र होंगे। खेल संघों को खिलाड़ियों की उपलब्धियों के आधार पर प्रेरणा निधि के लिए भी आवेदन करने का अवसर दिया गया है।


विभाग ने स्पष्ट किया है कि आवेदन की अंतिम तिथि 5 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। राज्य खेल संघों की अनुशंसा वाले आवेदन जिला कार्यालयों या संचालनालय में जमा किए जा सकते हैं। जिन खिलाड़ियों की उपलब्धियां अधिक हैं लेकिन उन्हें संघ की अनुशंसा नहीं मिली है, वे निर्धारित प्रारूप में अपना व्यक्तिगत आवेदन सीधे खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संचालनालय या जिला कार्यालय में जमा कर सकते हैं। सभी पुरस्कारों के लिए केवल विभागीय वेबसाइट http//sportsyw.cg.gov.in पर ऑनलाइन दर्ज किए गए आवेदन ही मान्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed