फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   'Operation Nischay' a major success in Raipur: Police arrest notorious accused with 900 narcotic tablets

रायपुर में 'ऑपरेशन निश्चय' की बड़ी सफलता: पुलिस ने 900 नशीली टैबलेट के साथ कुख्यात आरोपी को किया गिरफ्तार

Thu, 11 Dec 2025 05:22 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Thu, 11 Dec 2025 05:22 PM IST
सार

राजधानी पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान 'ऑपरेशन निश्चय' के तहत एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात अपराधी आबिद खान उर्फ छोटा को प्रतिबंधित नशीली टैबलेट के साथ गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
'Operation Nischay' a major success in Raipur: Police arrest notorious accused with 900 narcotic tablets
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान 'ऑपरेशन निश्चय' के तहत एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात अपराधी आबिद खान उर्फ छोटा को प्रतिबंधित नशीली टैबलेट के साथ गिरफ्तार किया है। टिकरापारा थाना क्षेत्र के रावणभांठा मैदान में दबिश देकर पुलिस ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, 9 दिसंबर की शाम पुलिस को सूचना मिली थी कि रावणभांठा मैदान में एक्सेस 125 स्कूटी पर एक युवक बड़ी मात्रा में नशीली टैबलेट लेकर बिक्री की फिराक में खड़ा है। सूचना मिलते ही थाना टिकरापारा की टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध व्यक्ति को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम आबिद खान उर्फ छोटा, निवासी डी.डी. नगर, रायपुर बताया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से प्रतिबंधित नाइट्राजेपम की 900 टैबलेट बरामद हुईं। पुलिस के अनुसार, आरोपी कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका और पूछताछ के दौरान लगातार गुमराह करने की कोशिश करता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम ने आरोपी से प्रतिबंधित टैबलेट के अलावा एक्सेस 125 वाहन (सीजी 04 HN 5989) और वीवो कंपनी का मोबाइल फोन भी जब्त किया है। जप्त सामग्री की कुल कीमत करीब 80 हजार रुपये आंकी गई है। मामले में टिकरापारा थाना में अपराध क्रमांक 992/25, धारा 22(ख) नारकोटिक्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी आबिद खान उर्फ छोटा पहले भी कई गंभीर अपराधों में जेल जा चुका है। वह हत्या, हत्या के प्रयास और जुआ एक्ट जैसे मामलों में मौदहापारा, कोतवाली और गोलबाजार थानों में निरुद्ध रह चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed