फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Operation Muskaan again became a ray of hope police saved a woman life sent 119 people home in Jashpur

जशपुर: 'ऑपरेशन मुस्कान' फिर बना उम्मीद की किरण, पुलिस ने बचाई एक महिला की जिंदगी, 119 लोगों को घर पहुंचाया

Sat, 28 Jun 2025 07:23 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जशपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जशपुर Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 28 Jun 2025 07:23 PM IST
सार

जशपुर पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के नेतृत्व में चलाया जा रहा "ऑपरेशन मुस्कान" एक बार फिर अपने नाम के अनुरूप काम करता दिखा।

विज्ञापन
Operation Muskaan again became a ray of hope police saved a woman life sent 119 people home in Jashpur
पुलिस ने बचाई एक महिला की जिंदगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जशपुर पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के नेतृत्व में चलाया जा रहा "ऑपरेशन मुस्कान" एक बार फिर अपने नाम के अनुरूप काम करता दिखा। इस ऑपरेशन के तहत पुलिस ने समय रहते एक अधेड़ महिला को न केवल अनहोनी से बचाया, बल्कि उसे उसके परिजनों से मिलाकर एक परिवार की टूटती कड़ी को फिर से जोड़ दिया। दरअसल, रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला शुक्रवार दोपहर अपने घर से बिना बताए नाराज होकर निकल गई थी। परिजनों को उसकी कोई खबर नहीं थी। सूचना मिलते ही कुनकुरी थाना पुलिस हरकत में आई। प्रधान आरक्षक रामानुजम पांडे ने बस स्टैंड पहुंचकर लैलूंगा से आने वाली बस का इंतजार किया। बस आने पर बताए गए हुलिए से मिलती एक महिला की पहचान की गई। पूछताछ में महिला ने बताया कि वह अपनी बहू और बेटे के व्यवहार से नाराज होकर आत्मघाती कदम उठाने की सोच रही थी और जशपुर में रहने वाली अपनी बेटी की सहेली के पास जा रही थी।

विज्ञापन


संवेदनशीलता का परिचय देते हुए पुलिस ने महिला को थाने लाकर उसके बेटे अरुण कुमार बेहरा से संपर्क किया, जो दो घंटे में थाने पहुंच गया। पुलिस ने दोनों की बात कराई, समझाइश दी और फिर मां को बेटे के सुपुर्द कर दिया। "ऑपरेशन मुस्कान" के आंकड़े बताते हैं कि जशपुर जिले में अब तक इस पहल के तहत 119 गुमशुदा व्यक्तियों को सकुशल ढूंढकर उनके परिजनों से मिलाया जा चुका है। इनमें बच्चे, महिलाएं, बुजुर्ग और मानसिक रूप से अस्वस्थ लोग भी शामिल हैं। एसएसपी शशि मोहन सिंह का कहना है हर लापता व्यक्ति के पीछे एक पूरा परिवार परेशान होता है। ऑपरेशन मुस्कान का मकसद सिर्फ तलाश नहीं, बल्कि टूटते रिश्तों को जोड़ना भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed