फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Online registration for Agniveer recruitment begins; apply by April 1st using this link

छत्तीसगढ़: अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीयन शुरू, एक अप्रैल तक कर सकेंगे आवेदन, इस लिंक से करें अप्लाई

Thu, 05 Feb 2026 11:25 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Thu, 05 Feb 2026 11:25 AM IST
सार

भारतीय थल सेना ने छत्तीसगढ़ के अविवाहित पात्र युवाओं के लिए अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। सेना में अग्निवीर सैनिक के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 1 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन पंजीयन एवं आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
Online registration for Agniveer recruitment begins; apply by April 1st using this link
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय थल सेना ने छत्तीसगढ़ के अविवाहित पात्र युवाओं के लिए अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। सेना में अग्निवीर सैनिक के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 1 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन पंजीयन एवं आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया थल सेना की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in
विज्ञापन

 के माध्यम से पूरी की जाएगी।

इस भर्ती के तहत अग्निवीर जनरल ड्यूटी, तकनीकी, ऑफिस असिस्टेंट, ट्रेडमैन, महिला सैन्य पुलिस और नियमित कैडर के साथ-साथ धर्म गुरु, नर्सिंग सहयोगी तथा हवलदार एसएसी जैसे पदों पर चयन किया जाएगा। सेना द्वारा भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी और तकनीक आधारित रखा गया है। ऑनलाइन लिखित परीक्षा का आयोजन 22 अप्रैल 2026 के बाद संभावित है।
विज्ञापन


भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु न्यूनतम 17 वर्ष 6 माह और अधिकतम 21 वर्ष निर्धारित की गई है। शैक्षणिक योग्यता पद के अनुसार अलग-अलग होगी, जिसमें मान्यता प्राप्त बोर्ड से 8वीं, 10वीं या 12वीं उत्तीर्ण, आईटीआई या इंजीनियरिंग डिप्लोमा धारक अभ्यर्थी पात्र होंगे। शारीरिक मानकों में ऊंचाई, वजन और सीने से संबंधित मापदंड पदानुसार तय किए गए हैं। ऑफिस असिस्टेंट पद के लिए ऑनलाइन परीक्षा के दौरान टाइपिंग टेस्ट भी लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


चयन प्रक्रिया में कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा और चिकित्सा परीक्षण शामिल होंगे। भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी अभ्यर्थी थल सेना की वेबसाइट के अलावा सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के दूरभाष क्रमांक 0771-2965212, 2965213 तथा जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र राजनांदगांव के दूरभाष क्रमांक 07744-299523 से भी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed