Road Accident: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार लोगों को मारी टक्कर, एक की मौत और एक घायल; ग्रामीणों ने किया हंगाम
जगदलपुर जिले में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में एक मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, एक गंभीर रूप से घायल हो गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार की रात को बाइक सवार कोरपाल हाइवे से जा रहे थे, लेकिन अचानक विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक चालक ने बाइक सवारों को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में जहां एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के तत्काल बाद ही ग्रामीणों ने हाइवे में जाम लगा दिया।ग्रामीण की मौत की खबर लगते ही परपा पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन ग्रामीणों ने शव उठाने से मना कर दिया।
पुलिस की समझाइश के बाद भी ग्रामीण अपनी बातों में अड़े रहे। घायल को जहां डायल 112 की मदद से मेकाज ले जाया गया। देर रात शव को भी मेकाज के पोस्टमार्टम हाउस लाया गया। वहीं, मृतक व घायल की शिनाख्त नही हो पाई है। पुलिस इस मामले में आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू करते हुए युवकों की शिनाख्त में जुट गई है।