फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   One person died in a collision between a car and a 12-wheeler in Sukma

सुकमा में दर्दनाक हादसा: कार और 12 चक्का वाहन में हुई भिड़ंत, एक की मौत और चार घायल

Mon, 01 Sep 2025 12:47 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा
अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 01 Sep 2025 12:47 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के सुकमा में एक दर्दनाख हादसा सामने आया है। जहां एक कार और 12 चक्का वाहन हादसे का शिकार हो गए। हादसे में एक की मौत हो गई है तो वहीं चार लोग घायल बताए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
One person died in a collision between a car and a 12-wheeler in Sukma
सुकमा में हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुकमा जिले के कोंटा थाना क्षेत्र के फंदीगुड़ा के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ है, जहां 12 चक्का वाहन और एक चार पहिया वाहन के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि टक्कर की आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी और मौके पर ही एक व्यक्ति की मौत हो गई।

विज्ञापन


इस दुर्घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों ने घायलों को बाहर निकाला और इलाज के लिए नज़दीकी अस्पताल पहुंचाया। हालत नाज़ुक देखते हुए डॉक्टरों ने चारों घायलों को बेहतर इलाज के लिए भद्राचलम रेफ़र कर दिया है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि दोनों वाहनों की रफ़्तार काफी तेज़ थी, जिसके चलते यह टक्कर हुई। भिड़ंत के बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच गई और लंबे समय तक ट्रैफ़िक जाम की स्थिति बनी रही। लोगों ने किसी तरह स्थिति को संभाला और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया है और मामला दर्ज कर लिया गया है। मृतक की पहचान की जा रही है और घायलों के परिजनों को भी सूचना भेज दी गई है। प्रशासन लोगों से अपील कर रहा है कि तेज़ रफ़्तार और लापरवाही से वाहन न चलाएं ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed