{"_id":"658d4c1187ead23bbc0f09d7","slug":"one-person-died-due-to-wall-collapse-in-raigarh-2023-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: पुराना घर तोड़ते समय व्यक्ति के ऊपर गिरी दीवार, सिर में चोट लगने से हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: पुराना घर तोड़ते समय व्यक्ति के ऊपर गिरी दीवार, सिर में चोट लगने से हुई मौत
Thu, 28 Dec 2023 03:51 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 28 Dec 2023 03:51 PM IST
सार
रायगढ़ जिले में पुराना घर तोड़ते समय व्यक्ति के ऊपर दीवार गिर गई। इस दौरान सिर में चोट लगने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रायगढ़ जिला मुख्यालय से कुछ देर स्थित उर्दना गांव में गुरूवार की सुबह मकान तोड़ते समय एक व्यक्ति के उपर दीवार गिर गई। घटना में उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम उर्दना निवासी जगदीश उरांव (33) पुत्र सुकलाल उरांव पिछले दो दिनों से अपने ही परिजनों के साथ मिलकर नया घर बनाने के लिये पुराने घर को तोड़ रहे थे। इसी दौरान गुरूवार की सुबह तकरीबन आठ बजे जगदीश उरांव के ऊपर अचानक दीवार गिर गई। इस दौरान उसके सिर में गंभीर चोट लगी थी। परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि जगदीश उरांव के पांच बच्चे हैं, जिनमें तीन लड़की और दो लड़के हैं। जगदीश उरांव मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। फिलहाल सिटी कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन