फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   One person died due to lightning in Gaurela Pendra Marwahi

GPM News: आकाशीय बिजली की चपेट में आए तीन लोग, एक की मौत; दो लोग गंभीर रूप से झुलसे

Sat, 08 Jun 2024 04:54 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: श्याम जी. Updated Sat, 08 Jun 2024 04:54 PM IST
सार

गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में आकाशीय बिजली की चपेट में तीन लोग आ गए। इस दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, अन्य दो लोग झुलस गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
One person died due to lightning in Gaurela Pendra Marwahi
आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पेंड्रा थाना क्षेत्र के झाबर गांव स्थित बरघाट मवेशी बाजार में शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां पर अचानक मौसम बदलने के बाद आकाशीय बिजली की चपेट में  तीन लोग आ गए। इससे एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई। वहीं, दो लोग झुलस गए है, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पेंड्रा पुलिस आगे की जांच कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, कोरबा जिले के शैला गांव के रहने वाले दलबीर मराबी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, कोरबा जिले के ही रहने वाले हरीश सिंह शैला और छूहई भाड़ी के रहने वाले मंत्री भी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से झुलस गए। जिन्हें आनन-फानन में 112 की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed