फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   One Naxalite killed in police encounter in Sukma

Naxalite Encounter: पुलिस मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर, 12 बोर का बंदूक भी बरामद; सर्चिंग जारी

Sun, 04 Feb 2024 06:07 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा
अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा Published by: श्याम जी. Updated Sun, 04 Feb 2024 06:07 PM IST
सार

सुकमा जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में पुलिस ने एक नक्सली को ढेर कर दिया है। सुरक्षाबलों के द्वारा आसपास के इलाके की सर्चिंग की जा रही है।
 

विज्ञापन
One Naxalite killed in police encounter in Sukma
पुलिस और नक्सलियों की मुठभेड़ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सुकमा जिले के भेज्जी थाना क्षेत्र अंतर्गत नागाराम-पांताभेजी में नक्सलियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई। इस गोलीबारी में एक नक्सली ढेर हो गया। वहीं, एक 12 बोर की बंदूक भी बरामद की गई। घटना के बाद इलाके में सर्चिंग बढ़ा दी गई है। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि जिला सुकमा के थाना भेज्जी क्षेत्र में कोंटा एरिया कमेटी के एसीएम सोढ़ी गजेंद्र, एसीएम पोडियम हड़मा और कोंटा एलओएस कमांडर दुर्रो कोसी सहित 15-20 नक्सलियों के आने के बाद बैठक की सूचना की सूचना मिली थी। सूचना के बाज डीआरजी बस्तर फाइटर्स व सीआरपीएफ 219 की संयुक्त टीम ने विशेष नक्सल अभियान संचालित किया।
विज्ञापन


सर्च अभियान के दौरान सुरक्षाबलों एवं नक्सलियों के बीच नागाराम पांताभेजी के बीच जंगलों में मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में डीआरजी एवं बस्तर फाईटर्स के जवानों के द्वारा एक नक्सली को मार गिराने में कामयाबी मिली। मौके से एक 12 बोर राइफल, एक पिस्टल व अन्य नक्सल सामग्री बरामद की गई। मारे गये नक्सली शव की शिनाख्त की जा रही है। सुरक्षाबलों के द्वारा आसपास के इलाके की सर्चिंग की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed