फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   two Naxalite killed in encounter in border area of Dantewada Bijapur

Dantewada Police naxali Encounter: सुरक्षाबलों को एक और बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में दो ईनामी नक्सली ढेर

Tue, 19 Mar 2024 03:01 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दंतेवाड़ा/कांकेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दंतेवाड़ा/कांकेर Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 19 Mar 2024 03:01 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने मुठभेड़ में दो नक्सलियों को मार गिराया है। जिले के थाना किरंदुल पुरंगेल गमपुर के जंगल में हाथियारबंद नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर डीआरजी, बस्तर फाइटर्स  दंतेवाड़ा और सीआरपीएफ 111, 230, 231 बटालियन की यंग प्लाटून की संयुक्त टीम सर्चिंग पर निकली थी।

विज्ञापन
two Naxalite killed in encounter in border area of Dantewada Bijapur
मुठभेड़ में नक्सली ढेर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

Dantewada police naxali encounter: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने मुठभेड़ में दो नक्सलियों को मार गिराया है। जिले के थाना किरंदुल पुरंगेल गमपुर के जंगल में हाथियारबंद नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर डीआरजी, बस्तर फाइटर्स  दंतेवाड़ा और सीआरपीएफ 111, 230, 231 बटालियन की यंग प्लाटून की संयुक्त टीम सर्चिंग पर निकली थी। अभियान के दौरान थाना किरंदुल अंतर्गत पुरंगेल व गमपुर  के जंगल पहाड़ी के बीच पूर्व से एम्बुश लगाकर बैठे नक्सलियों ने पुलिस पार्टी पर अंधाधुंध फायरिंग की। इस पर पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की।

विज्ञापन


विज्ञापन


पुलिस पार्टी को भारी पड़ता देख नक्सली जंगल और झाड़ी की आड़ लेकर भाग निकले। बाद में पुलिस पार्टी ने सर्च करने पर एक पुरुष नक्सली और एक महिला नक्सली का शव बरामद किया है। मारे गये महिला नक्सली की पहचान डोडी लक्खे उर्फ माड़वी लक्खे मिलिट्री प्लाटून नंबर 24 सदस्य केरलापाल KAMS अध्यक्ष/ एसीएम (एरिया कमेटी सदस्य) के रूप में हुई है। उक्त नक्सलियों के ऊपर शासन ने 5 लाख रुपये का ईनाम घोषित किया था। मारी गई महिला नक्सली विभिन्न नक्सली घटनाओं में शामिल थी। उसके विरुद्ध जिला दंतेवाड़ा एवं सुकमा में कुल 5 अपराध दर्ज हैं। दूसरे  पुरुष नक्सली की पहचान लच्छू निवासी गमपुर पद गमपुर ग्राम जनताना सरकार अध्यक्ष के रूप में की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शासन ने उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया है । जिस पर थाना किरंदुल में एक अपराध दर्ज है। मुठभेड़ में कई और नक्सलियों की घायल होने की खबर सामने आ रही है। फिलहाल, पुलिस ने सर्चिग तेज कर दी है। पुलिस ने बताया कि 18 मार्च को दंतेवाड़ा और बीजापुर के सीमावर्ती क्षेत्र में थाना किरंदुल क्षेत्रान्तर्गत पुरंगेल गमपुर के जंगल में सशस्त्र माओवादियों की उपस्थिति की सूचना मिली थी। इस संबंध में पुलिस ने आज बुधवार को मीडिया को जानकारी दी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed