फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   One Naxal killed and two jawans injured in an encounter between Naxals and Security Forces in Narayanpur Chhattisgarh

छत्सीसगढ़: सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में महिला नक्सली ढेर, दो जवान घायल

Wed, 29 Apr 2020 11:09 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: आसिम खान Updated Wed, 29 Apr 2020 11:09 AM IST
विज्ञापन
One Naxal killed and two jawans injured in an encounter between Naxals and Security Forces in Narayanpur Chhattisgarh
प्रतीकात्मक तस्वीर

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने एक महिला नक्सली को मार गिराया है। मुठभेड़ में दो जवान घायल भी हुए हैं।

विज्ञापन


नारायणपुर के पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने बुधवार को बताया कि जिले के छोटेडोंगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत जंगल में सुबह मुठभेड़ के दौरान सुरक्षा बलों ने एक महिला नक्सली को मार गिराया है। इस घटना में दो जवान भी घायल हुए हैं।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि छोटेडोंगर थाना क्षेत्र में डीआरजी और छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के जवानों को गश्त पर रवाना किया गया था। पुलिस दल जब कडेमेटा पुलिस शिविर के करीब था, तभी नक्सलियों ने पुलिस दल पर गोलीबारी शुरू कर दी। इस घटना में एक डीआरजी जवान और एक सीएएफ जवान घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नक्सलियों की गोलीबारी के बाद सुरक्षा बल के जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। कुछ देर तक दोनों ओर से गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से भाग गए। बाद में जब सुरक्षा बल ने घटनास्थल की तलाशी ली तब वहां एक महिला नक्सली का शव, एक एसएलआर रायफल और 12 बोर की एक बंदूक बरामद की गई।


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घायल जवानों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed