{"_id":"68b05bab361ba1f1c106579d","slug":"one-month-ration-given-to-divyang-ashram-daldalsiwani-on-writer-kavya-rajeev-birthday-raipur-news-2025-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"वक्ता मंच की अनुकरणीय पहल: लेखिका काव्या राजीव के जन्मदिन पर दिव्यांग आश्रम को दिया एक महीने का राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वक्ता मंच की अनुकरणीय पहल: लेखिका काव्या राजीव के जन्मदिन पर दिव्यांग आश्रम को दिया एक महीने का राशन
Thu, 28 Aug 2025 07:08 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Thu, 28 Aug 2025 07:08 PM IST
सार
Raipur News: प्रदेश की प्रतिष्ठत सामाजिक संस्था वक्ता मंच के कार्यकर्ताओ ने दलदल सिवनी स्थित दिव्यांग आश्रम पहुंचकर आश्रम के संचालक एवं रहवासियों से मुलाकात की।
विज्ञापन
कार्यक्रम को संबोधित करते वक्ता मंच के पदाधिकारी
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Raipur News: प्रदेश की प्रतिष्ठत सामाजिक संस्था वक्ता मंच के कार्यकर्ताओ ने दलदल सिवनी स्थित दिव्यांग आश्रम पहुंचकर आश्रम के संचालक एवं रहवासियों से मुलाकात की। जन सामर्थ्य कल्याण समिति ने राकेश सिंग ठाकुर के नेतृत्व में संचालित इस आश्रम में दिव्यांग लोगों के आवास, प्रशिक्षण एवं गृह उद्योग संचालन की व्यवस्था है । इस केंद्र की ओर से विभिन्न व्यावसायिक संगठनों व शासकीय योजनाओं के माध्यम से दिव्यागों के लिये रोज़गार की व्यवस्था भी कराई जाती है।
युवा लेखिका काव्या राजीव के जन्मदिन के अवसर पर उनके अभिभावकों ने इस केंद्र में एक माह का राशन प्रदान किया गया। इस अवसर पर आयोजित एक संक्षिप्त किंतु प्रेरणास्पद कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जीएसटी कमिश्नर एम राजीव थे। उन्होंने अपने प्रेरणास्पद वक्तव्य में दिव्यांगजनो को जीवन संघर्ष में आगे बढ़ने प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम को वक्ता मंच के अध्यक्ष राजेश पराते, संयोजक शुभम साहू, उपाध्यक्ष दुष्यंत साहू, संरक्षिका ज्योति शुक्ला के साथ परम कुमार, अभिषेक श्रीवास्तव एवं सिंधु झा ने भी संबोधित किया।
उन्होंने कहा कि वक्ता मंच के सदस्य जन्मदिन, वर्षगांठ, प्रमुख त्यौहारों एवं अपने दिवंगत प्रियजनों की पुण्य तिथि के अवसर को समाज सापेक्ष कार्यक्रम के माध्यम से उत्सवित करते आ रहे हैं। इस क्रम में आज का कार्यक्रम किया गया है। उन्होंने दिव्यांगजनो के सफल जीवन की कामना की। कार्यक्रम के दौरान दिव्यांगजनों ने आकर्षक प्रस्तुतियां भी प्रदान की गई। वक्ता मंच के अध्यक्ष राजेश पराते ने बताया कि कार्यक्रम के अंत में 1 माह का राशन आश्रम संचालक राकेश ठाकुर को सौंपा गया। दिव्यांग आश्रम के संपूर्ण विकास के संकल्प के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।