फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   One killed, two injured in three separate road accidents in Kabirdham

कबीरधाम में तीन सड़क हादसे: ट्रक की टक्कर से एक युवक की मौत और दो लोग जिंदगी की जंग लड़ रहे अस्पताल में

Thu, 09 Oct 2025 10:46 AM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: Lalit Kumar Singh Updated Thu, 09 Oct 2025 10:46 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में बुधवार देर शाम तीन अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।
 

विज्ञापन
One killed, two injured in three separate road accidents in Kabirdham
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में बुधवार देर शाम तीन अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।
विज्ञापन


पहला हादसा बोड़ला थाना क्षेत्र में हुआ, जहां गाय को बचाने के चक्कर में एक कार चालक का वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें चालक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। दूसरी घटना भी बोड़ला थाना क्षेत्र में हुई, जिसमें एक व्यक्ति घायल हुआ है।
विज्ञापन


तीसरा और सबसे गंभीर हादसा पांडातराई थाना क्षेत्र के ग्राम खरहट्टा के पास हुआ। यहाँ तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान ग्राम दशरंगपुर निवासी युवक के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ट्रक चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा रही है। हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed