{"_id":"5bfcb71abdec2241cb56a751","slug":"one-drg-jawan-injured-in-an-ied-blast-chhattisgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ : आईईडी ब्लास्ट में डीआरजी का जवान घायल, नक्सलियों ने किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ : आईईडी ब्लास्ट में डीआरजी का जवान घायल, नक्सलियों ने किया हमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुकमा
Updated Tue, 27 Nov 2018 08:46 AM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : social media
छत्तीसगढ़ के सुकमा में मंगलवार को हुए आईडी ब्लास्ट में एक डीआरजी का जवान घायल हो गया है। ब्लास्ट मिनपा में हुआ, यह जंगल वाला इलाका है। ब्लास्ट उस वक्त हुआ जब 206 कोबरा और डीआरजी के जवान अपने बेस कैंप की ओर लौट रहे थे।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
Chhattisgarh: One District Reserve Guard (DRG) jawan injured in an IED blast earlier today in the forest area of Minpa in Sukma. The explosion took place when the troops of 206 CoBRA and DRG were returning to their base camp in Chintagupha. More details awaited.
— ANI (@ANI) November 27, 2018
घटना के बारे में बताते हुए पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जिले के चिंतागुफा थाना क्षेत्र के अंतर्गत रांगापारा गांव के करीब प्रेशर बम की चपेट में आने से डीआरजी के सहायक आरक्षक माडवी सुक्का (25) घायल हो गए।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुकमा जिले के किस्टाराम और चिंतागुफा थाना क्षेत्र और तेलंगाना के सीमावर्ती क्षेत्रों में पिछले दो दिनों से ऑपरेशन प्रहार चार चलाया जा रहा है। पुलिस दल में एसटीएफ, डीआरजी और सीआरपीएफ के कोबरा बटालियन के जवान शामिल थे। सोमवार को पुलिस दल को इस अभियान में सफलता मिली और नौ नक्सलियों को मार गिराया गया। इस घटना में डीआरजी के दो जवान शहीद हुए हैं।
अधिकारियों ने बताया कि देर रात जब डीआरजी का दल अपने शिविर में लौट रहा था तब जवान सुक्का का पैर प्रेशर बम के उपर चला गया। इससे बम में विस्फोट हो गया। इस घटना में सुक्का गंभीर रूप से घायल हो गया है।
उन्होंने बताया कि घटना के बाद घायल जवान को चिंतागुफा के फील्ड अस्पताल में लाया गया तथा बाद में उन्हें रायपुर भेजा गया। सुक्का को रायपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।