{"_id":"6416e570d196fc61970a8dc5","slug":"one-arrested-for-selling-mahua-liquor-in-baloda-bazar-2023-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baloda Bazar: महुआ शराब बनाकर बेचने वाला एक गिरफ्तार, 40 लीटर की कट्टी के साथ हाथ भट्ठी भी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baloda Bazar: महुआ शराब बनाकर बेचने वाला एक गिरफ्तार, 40 लीटर की कट्टी के साथ हाथ भट्ठी भी बरामद
Sun, 19 Mar 2023 04:05 PM IST
अभिषेक वर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, बलौदा बाजार
अमर उजाला नेटवर्क, बलौदा बाजार
Published by: अभिषेक वर्मा
Updated Sun, 19 Mar 2023 04:05 PM IST
सार
अवैध रूप से महुआ शराब बनाकर बिक्री करने वाले एक शराब कोचिया को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से कुल 40 लीटर हांथ भट्ठी कच्ची महुआ शराब जप्त किया गया है।
विज्ञापन
महुआ शराब बनाकर बेचने वाला एक गिरफ्तार।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाटापारा में थाना राजादेवरी पुलिस द्वारा ग्राम रीकोखुर्द में अवैध रूप से महुआ शराब बनाकर बिक्री करने वाले एक शराब कोचिया को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से आठ हजार कीमत मूल्य की 40 लीटर हाथ भट्ठी कच्ची महुआ शराब को जब्त किया गया है।
विज्ञापन
थाना राजादेवरी की पुलिस टीम द्वारा ग्राम रीकोखुर्द में दबिश देकर अवैध रूप से महुआ शराब बनाकर बिक्री करने वाले एक शराब कोचिया को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से कुल 40 लीटर हांथ भट्ठी कच्ची महुआ शराब जप्त किया गया है। आरोपी गोविंद साहू पिता स्वर्गीय दयाराम साहू उम्र 56 साल निवासी ग्राम रीकोखुर्द के विरुद्ध थाना राजादेवरी में आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी को जेल भेजने की प्रक्रिया की गई।
विज्ञापन