फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Officers and employees gave a warm farewell to Raipur Divisional Commissioner Dr. Sanjay Alang on retirement

Raipur News: सेवानिवृत्ति पर रायपुर संभागायुक्त डॉ. संजय अलंग को अधिकारी-कर्मचारियों ने दी भावभीनी विदाई

Thu, 01 Aug 2024 07:23 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Thu, 01 Aug 2024 07:23 PM IST
सार

रायपुर संभागायुक्त डॉ. संजय अलंग को सेवानिवृत्ति के अवसर पर भावभीनी विदाई दी गई। 35 सालों तक अपनी सेवाएं देने के बाद आज डॉ. अलंग सेवानिवृत्त हुए हैं।

विज्ञापन
Officers and employees gave a warm farewell to Raipur Divisional Commissioner Dr. Sanjay Alang on retirement
रायपुर संभागायुक्त डॉ. संजय अलंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायपुर संभागायुक्त डॉ. संजय अलंग को सेवानिवृत्ति के अवसर पर भावभीनी विदाई दी गई। 35 सालों तक अपनी सेवाएं देने के बाद आज डॉ. अलंग सेवानिवृत्त हुए हैं। इस मौके पर अपने अनुभव साझा करते हुए उन्होंने कहा कि प्रशासनिक दायित्वों के 35 वर्ष का अनुभव बहुत ही यादगार रहा है। इस दौरान सभी का स्नेह मिला, वह हमेशा यादगार रहेगा। उन्होंने कहा कि मेरी प्रशासनिक यात्रा बेहद सुखद रही है और जो स्नेह मिला, उसकी स्मृतियां हमेशा मन में रहेगी। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उस दौर में पढ़ाई कठिन परिस्थितियों में होती थी और नौकरी शुरू करने के बाद प्रशासनिक दायित्व का बेहतर तरीके से निर्वहन किया। एक-दूसरे को काम के दौरान जानने-पहचानने का अवसर मिला और सदव्यवहार भी रखा गया। इस अवसर पर उन्हें शॉल और श्रीफल भेंटकर अधिकारियों व कर्मचारियों ने शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर जनसंपर्क विभाग के सहायक संचालक सचिन शर्मा ने कहा कि प्रशासक के रूप में उत्कृष्ट प्रशासक थे। साथ ही एक अच्छे साहित्यकार थे। छत्तीसगढ़ संस्कृति का ज्ञान भी उनका बहुत गहरा है। उन्होंने अलंग से आग्रह किया कि उनके लिखे गए लेख ब्लॉग में संग्रहित किया जाए, जिससे वह नई पीढ़ियों को पढ़ने को मिलेगा।
विज्ञापन


डॉ. अलंग रायपुर संभाग आयुक्त के पद पर 14 जून 2023 से पदस्थ थे। इसके पूर्व उन्होंने वर्ष 2017 में महिला बाल एवं विभाग विभाग का आयुक्त के तौर पर जिम्मेदारी निभाई। बिलासपुर जिले में 25 जुलाई 2018 से 27 मई 2020 तक कलेक्टर रहे। 12 जून 2023 तक बिलासपुर में आयुक्त रहे। उन्हें केंद्र में मानव संसाधन और शिक्षा मंत्रालय के सर्वश्रेष्ठ शोध शिक्षा लेखन का सर्वाच्च राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला चुका है। डॉ. संजय अलंग की छत्तीसगढ़ पर 10 से अधिक पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी है। डॉ. अलंग की तीन कविता संग्रह भी प्रकाशित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed