फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   officer in charge took stock of preparations for Vikas Bharat Sankalp Yatra in Mungeli

विकसित भारत संकल्प यात्रा: तैयारियों का जायजा लेने मुंगेली पहुंचे प्रभारी अधिकारी, 16 दिसंबर को होगा आयोजन

Fri, 15 Dec 2023 12:21 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, मुंगेली
अमर उजाला नेटवर्क, मुंगेली Published by: श्याम जी. Updated Fri, 15 Dec 2023 12:21 PM IST
सार

विकसित भारत संकल्प यात्रा की तैयारियों की समीक्षा करने प्रभारी अधिकारी कमलेश चतुर्वेदी मुंगेली पहुंचे। उन्होंने कलेक्टर राहुल देव से जिले में 'विकसित भारत संकल्प यात्रा के आयोजन के संबंध में जानकारी ली। 

विज्ञापन
officer in charge took stock of preparations for Vikas Bharat Sankalp Yatra in Mungeli
प्रभारी अधिकारी कमलेश चतुर्वेदी ने कलेक्टर से मुलाकात की - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंगेली जिले में 'विकसित भारत संकल्प यात्रा' के लिए तैयारियां की जा रही हैं। तैयारियों की समीक्षा करने सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय नई दिल्ली के संयुक्त सचिव एवं जिले के प्रभारी अधिकारी कमलेश चतुर्वेदी मुंगेली पहुंचे। उन्होंने कलेक्टर राहुल देव से जिले में 'विकसित भारत संकल्प यात्रा के आयोजन हेतु की जा रही तैयारियों के संबंध में जानकारी ली। 

विज्ञापन


कलेक्टर राहुल देव ने बताया कि संकल्प यात्रा के अंतर्गत शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ लक्षित लाभार्थियों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचाने के लिए सभी अधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। विभिन्न स्तरों पर समिति का गठन किया गया है। साथ ही डे नोडल अधिकारियों और संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया है। वैन के माध्यम से प्रचार प्रसार हेतु विकासखंडवार रूट चार्ट तैयार कर लिया गया है। शासन के निर्देशानुसार 16 दिसंबर से इसका आयोजन किया जायेगा। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रभाकर पाण्डेय मौजूद रहे।
विज्ञापन


मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण
कलेक्टर राहुल देव के निर्देशानुसार, जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने लगातार प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. देवेन्द्र पैकरा ने जिला चिकित्सालय में समस्त ओपीडी, आयुष क्लीनिक तथा 100 बिस्तर मातृ एवं शिशु अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अनुपस्थित चिकित्सकों तथा स्टाफ को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश प्रभारी आवासीय चिकित्सा अधिकारी को दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान बताया गया कि आयुष क्लीनिक में प्रतिदिन 18 से 20 ओपीडी देखी जा रही है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जिला अस्पताल में दंत रोग कक्ष, नाक, कान, गला रोग कक्ष, ऑपरेशन थियेटर कक्ष सहित अन्य कक्षों का निरीक्षण किया और पाई गई कमियों को दूर करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने एनसीडी कक्ष का भी निरीक्षण किया, जहां मरीजों का बीपी, शुगर एवं ईसीजी की जांच करना पाया गया। इस दौरान डॉ. के. एस. कंवर, डॉ. हिना पारख सहित नर्स उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed