फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   ODI story in Chirmiri on 26th April meeting held regarding preparations before arrival of Dhirendra Shastri

CG News: 26 अप्रैल को चिरमिरी में एकदिवसीय कथा, धीरेंद्र शास्त्री के आने से पहले तैयारियों को लेकर हुई बैठक

Sat, 20 Apr 2024 07:49 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क,मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर
अमर उजाला नेटवर्क,मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 20 Apr 2024 07:49 PM IST
सार

इस दौरान छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के साथ हजारों की तादाद में लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
ODI story in Chirmiri on 26th April meeting held regarding preparations before arrival of Dhirendra Shastri
26 अप्रैल को चिरमिरी में एकदिवसीय कथा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के अंतर्गत आने वाली काले हीरे की नगरी चिरमिरी के गोदरी पारा लाल बहादुर शास्त्री मैदान में आगामी 26 अप्रैल को बागेश्वर सरकार कहे जाने वाले आचार्य धीरेन्द्र शास्त्री के आगमन को लेकर जिला मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर के सनातनीयों विषेश बैठक का आयोजन किया। इस दौरान छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के साथ हजारों की तादाद में लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

 

हिंदुत्व और हिंदू राष्ट्र की अलख जगाने वाले बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री का आगमन हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर कोयलांचल नगरी चिरमिरी के लाल बहादुर शास्त्री मैदान गोदरी पारा में आगामी 26 अप्रैल को एकदिवसीय कथा में हो रहा है। जिसकी तैयारी को लेकर छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के आह्वान पर पूरे जिले भर के सनातन धर्म से संबंधित संगठन व्यापार प्रकोष्ठ के साथ सामाजिक संगठनों की बैठक रखी गई। इस बैठक में पंडित धीरेंद्र शास्त्री के आगमन को लेकर पूरी तैयारी और कार्यक्रम को सफल बनाने का रूपरेखा तैयार किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed