{"_id":"d24efcd26d2079c24eca16d4d50c7d7e","slug":"ntpc-lara-project-hindi-news-vk","type":"story","status":"publish","title_hn":"लारा प्रोजेक्ट: दो तहसीलदार निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लारा प्रोजेक्ट: दो तहसीलदार निलंबित
Updated Sat, 09 Aug 2014 02:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ के पुसौर में बन रहे एनटीपीसी के लारा परियोजना में जमीन अधिग्रहण में गड़बड़ी करने के आरोप में दो तत्कालीन तहसीलदारों को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ सरकार ने रायगढ़ जिले में केन्द्र सरकार के उपक्रम एनटीपीसी के ग्राम लारा में निर्माणाधीन बिजली परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई में अनियमितता बरतने पर पुसौर के दो तत्कालीन तहसीलदारों संजय सोमावार और नीलम टोप्पो को शुक्रवार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
सीजी खबर के मुताबिक छत्तीसगढ़ के राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा देर रात मंत्रालय से अलग-अलग जारी निलंबन आदेशों के अनुसार संजय सोमावार और नीलम टोप्पो पर इस बिजली परियोजना की भू-अर्जन की कार्रवाई के दौरान अपात्र लोगों को मुआवजा तथा वार्षिकी का अनुचित लाभ देने के उद्देश्य से भू-राजस्व संहिता के प्रावधानों का उल्लंघन करने का आरोप है।
विज्ञापन
उन पर यह भी आरोप है कि उन्होंने भू-राजस्व संहिता के प्रावधानों के विरूद्ध नामांतरण और बंटवारा किया। संजय सोमावार वर्तमान में तहसीलदार के पद पर गरियाबंद जिले में और नीलम टोप्पो जांजगीर-चांपा जिले में पदस्थ हैं।
दोनों तहसीलदारों के निलंबन की यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियम 1966 के नियम-9 के तहत की गयी है। निलंबन अवधि में संजय सोमावार का मुख्यालय रायपुर संभाग के कमिश्नर कार्यालय में और नीलम टोप्पो का मुख्यालय बिलासपुर संभाग के कमिश्नर कार्यालय में निर्धारित किया गया है।