फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Now the heat wave will start in Chhattisgarh, day temperature will reach 39 degrees

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अब शुरू होगा गर्मी का कहर, 39 डिग्री पहुंचा दिन का पारा, जानें IMD का अलर्ट

Wed, 26 Mar 2025 10:39 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Wed, 26 Mar 2025 10:39 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ में अब मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश में हो रही हल्की बारिश, गरज चमक और तेज हवा की गतिविधि आज से थम जाएगी। एक बार फिर अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है।

विज्ञापन
Now the heat wave will start in Chhattisgarh, day temperature will reach 39 degrees
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में अब मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश में हो रही हल्की बारिश, गरज चमक और तेज हवा की गतिविधि आज से थम जाएगी। एक बार फिर अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। आगामी दिनों में तेज धूप के साथ गर्मी पड़ सकती है। आज बुधवार को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 
विज्ञापन


प्रदेश में बारिश की गतिविधि थमने पर अधिकतम तापमान 39 डिग्री जा पहुंचा है। आगामी दिनों में दो से चार डिग्री बढ़ोतरी होने की संभावना है। नमी की मात्रा पाए जाने पर न्यूनतम तापमान कई जगहों पर सामान्य से कम है। पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश में एक दो जगह पर हल्की बारिश जारी की गई है। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में पिछले 24 घंटे में एक दो जगह पर गरज चमक के साथ तेज हवा और हल्की बारिश हुई है। वहीं कई इलाकों में मौसम शुष्क रहा। अगले तीन दिनों में उत्तरी भागों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की क्रमिक वृद्धि होने की संभावना है। इसके बाद अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगी। वहीं मध्य और दक्षिणी भागों में अगले 5 दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री की वृद्धि होने की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि एक उत्तर-दक्षिणी द्रोणिका दक्षिण छत्तीसगढ़ से मध्य महाराष्ट्र आंतरिक उत्तरी कर्नाटक होते हुए उत्तर आंतरिक तमिलनाडु तक औसत समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर स्थित है। इसके प्रभाव से प्रदेश में अभी नवमी की मात्रा बनी हुई है। इसके वजह से न्यूनतम तापमान सामान्य से कम है। 


मंगलवार को प्रदेश में सबसे गर्म इलाका राजनांदगांव रहा है। यहां अधिकतम तापमान 39 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। आज बुधवार को राजधानी रायपुर सुमित पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed