फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   'Now Kingpin is out, his turn will also come': Anurag singh thakur comment on Aam Aadmi Party and cm kejariw

'अभी किंगपिन बाहर है, उसका भी नंबर आएगा': अनुराग ने कहा- 'किसकी अगली बारी है, ये मीडिया की हेडलाइंस तैयारी है'

Thu, 05 Oct 2023 01:47 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Thu, 05 Oct 2023 01:47 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने छत्तीसगढ़ के एक निजी होटल में आम आदमी पार्टी और सीएम केजरीवाल को लेकर जमकर हमला बोला। उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली के उप मुख्यमंत्री से लेकर बाकी लोग जेल गए हैं, लेकिन अभी किंगपिन बाहर है।

विज्ञापन
'Now Kingpin is out, his turn will also come': Anurag singh thakur comment on Aam Aadmi Party and cm kejariw
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, सीएम अरविंद केजरीवाल, सीएम भूपेश बघेल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने छत्तीसगढ़ के एक निजी होटल में आम आदमी पार्टी और सीएम अरविंद केजरीवाल को लेकर जमकर हमला बोला। उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली के उप मुख्यमंत्री से लेकर बाकी लोग जेल गए हैं, लेकिन अभी किंगपिन बाहर है। किंगपिन का भी नंबर आएगा, जांच चल रही है। जिन-जिन को सीएम केजरीवाल ने ईमानदारी का सर्टिफिकेट दिया है, वो एक साल से जेल में हैं। उनको किसने अधिकार दिया कि वो ईमानदारी का सर्टिफिकेट बांट रहे हैं? सभी एक-एक साल से जेल में हैं। सत्येंद्र जैन जेल में हैं, मनीष सिसोदिया जेल में हैं और संजय सिंह जेल जा रहे हैं। उन्होंने इशारा करते हुए कहा कि अगली किसकी बारी है, ये मीडिया की हेडलाइंस बनने की तैयारी है। 
विज्ञापन


विज्ञापन


पीएम मोदी को लेकर एक सवाल के जवाब में केंद्रीय मंत्री ठाकुर ने कहा कि लोग अरविंद केजरीवाल पर हंस रहे हैं। उनके चेहरे का तनाव देख रहे हैं। जिसका उप मुख्यमंत्री जेल में हो, जिसके स्वास्थ्य मंत्री जेल में हो, जिसका शिक्षा मंत्री जेल में हो, जिसके सांसद से लेकर विधायक लोग जेल में हैं। ये वो लोग हैं, जो इंडिया अगेंस्ट करप्शन का नारा देकर सत्ता में आए थे। भ्रष्टाचार में डूबे हुए पाए गए हैं। एक के बाद एक दूसरा उनका नेता जेल में है। पंजाब में उनकी सरकार बनते ही 2 महीने के भीतर आप के स्वास्थ्य मंत्री को भ्रष्टाचार चलते इस्तीफा देना पड़ा। सीएम केजरीवाल के पास जवाब नहीं है। उन्हें शराब घोटाले में शर्मसार होना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन




'सीएम भूपेश को इस्तीफा दे देना चाहिए'
उन्होंने छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल के बयान पर भी पलटवार किया है। उन पर निशाना साधते बड़ा आरोप लगाया है। ठाकुर ने कहा कि "जिस व्यक्ति का दामन साफ न हो और अपना किया कुछ न हो बीते पांच सालों में। शराब घोटाले से लेकर कोयले की दलाली तक न जाने कौन-कौन से उनके ऊपर आरोप लगे। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ और राजस्थान दो ऐसे राज्य हैं, जहां के मुख्यमंत्री के सबसे करीबी अधिकारी जेल में या बेल पर हैं।  उनके ऊपर केवल भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप नहीं लगे। करोड़ों रुपए पकड़े गए हैं, सोना पकड़ा गया है। उन्हें तो शर्म से ही इस्तीफे दे देने चाहिए थे पर नहीं दिए। अब जनता बाहर का रास्ता दिखाएंगी।

जानें, क्या होता है किंगपिन
सामान्य बोलचाल की भाषा में किंगपिन का मतलब होता है घूमने वाले पुर्जे की धुरी, जिसके चारों ओर पहिया या कोई वस्तु घूमती रहती है। दूसरे शब्दों में सूत्रधार या सरगना भी कहते हैं। इसके साथ ही द किंग पिन (विल्सन ग्रांट फिस्क) मार्वल कॉमिक्स की प्रकाशित अमेरिकी कॉमिक्स में दिखाई देने वाला फेमस विलेन है। किंगपिन शब्द का प्रयोग कोर्ट में होता है। पहली बार छत्तीसगढ़ में दो हजार करोड़ के शराब घोटाले को लेकर ईडी यानी प्रवर्तन निदेशालय ने किंगपिन शब्द को प्रयोग किया था। प्रदेश में कोल स्कैम में कारोबारी सूर्यकांत तिवारी भी ठीक किंगपिन की भूमिका में नजर आ रहे हैं। ईडी की जांच के हर तार सूर्यकांत से जुड़े हैं। यानी 500 करोड़ की उगाही के खेल में सूर्यकांत किंगपिन बताए जाते हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed