फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   No trace of class six student studying in Kasturba Kanya Ashram in Bijapur found even after 48 hours

CG: 48 घंटे बाद भी छात्रा का नहीं लगा कोई सुराग, सीसीटीवी कैमरे में जाती हुई थी दिखी; जांच में जुटी पुलिस

Fri, 18 Oct 2024 01:32 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: श्याम जी. Updated Fri, 18 Oct 2024 01:32 PM IST
सार

बीजापुर में कस्तूरबा कन्या आश्रम में पढ़ने वाली कक्षा छह की छात्रा का 48 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस के साथ ही आश्रम के लोग छात्रा की तलाश में जुटे हुए हैं।
 

विज्ञापन
No trace of class six student studying in Kasturba Kanya Ashram in Bijapur found even after 48 hours
कस्तूरबा कन्या आश्रम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोहंडीगुड़ा थाना क्षेत्र के कस्तूरबा कन्या आश्रम में पढ़ने वाली कक्षा छह की छात्रा का 48 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस के साथ ही आश्रम के लोग छात्रा की तलाश में जुटे हुए हैं। वहीं, बस संचालकों से लेकर ड्राइवर आदि से भी पूछताछ चल रही है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि लोहंडीगुड़ा में स्थित 100 सीटर कस्तूरबा कन्या आश्रम में ककनार की रहने वाली एक 14 वर्षीय छात्रा दो दिन पहले ही अपने घर से वापस आई थी। छात्रा बुधवार की सुबह 10 बजे के लगभग आश्रम के पीछे रास्ते से जाते हुए सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दी है। आश्रम अधीक्षिका श्यामबती कश्यप ने इस मामले की जानकारी पहले परिजनों को दी, उसके साथ ही लोहंडीगुड़ा पुलिस को दी गई।
विज्ञापन


इस मामले में लोहंडीगुड़ा थाना प्रभारी का कहना है कि बुधवार की सुबह ही छात्रा अचानक से बिना बताए चली गई है। वहीं, अधीक्षिका के बताए अनुसार व आवेदन पर गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया है। वहीं, दशहरा के चलते छात्रा अपने घर ककनार गई हुई थी। दो दिन पहले ही आई, ऐसे में छात्रा अभी तक अपने घर नही पहुंची है। ऐसा बताया भी जा रहा है कि इससे पहले भी दो बार छात्रा इसी तरह हॉस्टल से जा चुकी है। फिलहाल पुलिस से लेकर परिजन छात्रा की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, छात्रा को खोजने के लिए पुलिस की अलग-अलग टीम भी बनाई गई है, जो छात्रा को खोजने में लगी हुई हैं। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि छात्रा पीछे के दरवाजे से निकलने के बाद हो सकता है कि किसी बस में सवार होकर कहीं चली गई होगी। उस क्षेत्र में चलने वाले बस ड्राइवरों से भी पूछताछ की जा रही है कि किसी ने उस छात्रा को देखा है कि नहीं। अन्य बस का इंतजार किया जा रहा है, जहां उसके वापस आने के बाद ही छात्रा की पहचान किए जाने की बात कही जा रही है। लेकिन 48 घंटो के बाद भी अब तक छात्रा का ना मिलना काफी चिंताजनक बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed