{"_id":"5dc98b1d8ebc3e5b355efe4b","slug":"nine-naxalites-surrender-in-sukma-district-of-chhattisgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, नौ नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, नौ नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
Mon, 11 Nov 2019 09:53 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुकमा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुकमा
Published by: आसिम खान
Updated Mon, 11 Nov 2019 09:53 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नक्सल प्रभावित छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। सोमवार को नौ नक्सलियों ने हथियार डालकर आत्मसमर्पण किया। इनमें दो महिला नक्सली भी शामिल हैं। हथियार डालने वाले नक्सलियों ने कहा कि नक्सलियों द्वारा खोखली माओवाद की विचारधारा और हिंसा से निराश होकर उन्होंने आत्मसमर्पण करने का फैसला किया।
विज्ञापन
आत्मसमर्पण करने वालों में स्वयंभू डिविजनल कमांडर गड्डो कृष्णा उर्फ बदरु (35) भी शामिल है। इस पर दस लाख का इनाम घोषित था। सुरक्षाबलों पर हुए कई आत्मघाती हमलों में बदरु कथित तौर पर शामिल था। साल 2009 में राजनांदगांव के मडवाना क्षेत्र में हुए नक्सली हमले जिसमें एसपी विनोद चौबे समेत कई पुलिस कर्मी भी मारे गए थे उसमें भी बदरु शामिल था।
विज्ञापन
वहीं दो नक्सली मदकम बोती, डिप्टी कमांडर (मछकोट के स्थानीय गोरिल्ला दल) मदकम मुके पोलापल्ली के स्थानीय संगठन के सदस्यों ने भी आत्मसमर्पण किया है। इन पर क्रमश: तीन लाख व एक लाख रुपये का इनाम घोषित था।
विज्ञापन