{"_id":"67e42744063d82d3a80ff917","slug":"nine-hardcore-naxalites-including-six-women-naxalites-surrendered-in-sukma-2025-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: सुकमा में छह महिला नक्सली सहित नौ हार्डकोर नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, कुल 26 लाख का घोषित था इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: सुकमा में छह महिला नक्सली सहित नौ हार्डकोर नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, कुल 26 लाख का घोषित था इनाम
Wed, 26 Mar 2025 09:54 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा
अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा
Published by: श्याम जी.
Updated Wed, 26 Mar 2025 09:54 PM IST
सार
सुकमा में छह महिला नक्सली सहित कुल नौ हार्डकोर नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। आत्मसमर्पित नक्सलियों पर कुल 26 लाख रुपये का इनाम घोषित था।
विज्ञापन
छह महिला समेत आठ नक्सलियों ने आत्मसमर्पण
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ शासन की 'छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति' एवं 'नियद नेल्ला नार' योजना से प्रभावित होकर तथा अंदरूनी क्षेत्रों में लगातार नवीन सुरक्षा कैंप स्थापित कर पुलिस के बढ़ते प्रभाव से आत्मसमर्पण किया।
विज्ञापन
आत्मसमर्पित नक्सलियों में एक पुरूष नक्सली पर आठ लाख एवं दो महिला नक्सली पर पांच-पांच लाख, तीन महिला एवं एक पुरूष नक्सली पर दो-दो लाख, कुल 26 लाख रुपये का इनाम घोषित था।
विज्ञापन
नक्सलियों को आत्मससमर्पण कराने के लिए प्रोत्साहित कराने में थाना चिंतलनार, नक्सल सेल सुकमा, 2, 74 एवं 241, वाहिनी सीआरपीएफ, 203 वाहिनी कोबरा, डीआईजी ऑफिस आरएफटी सुकमा, कोंटा आसूचना शाखा कार्मिकों की विशेष भूमिका रही है।
विज्ञापन