फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Night temperature will fall in Chhattisgarh in the coming five days, cold will increase in Chhattisgarh

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में आने वाले पांच दिनों में गिरेगा रात का पारा, बढ़ेगी ठंड, जानें IMD का अपडेट

Sun, 17 Nov 2024 10:28 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 17 Nov 2024 10:28 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ में इन दोनों ठंड बढ़ने लगी है। न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। आने वाले पांच दिनों में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरावट की संभावना है।

विज्ञापन
Night temperature will fall in Chhattisgarh in the coming five days, cold will increase in Chhattisgarh
CG Weather - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में इन दोनों ठंड बढ़ने लगी है। न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। आने वाले पांच दिनों में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरावट की संभावना है। पश्चिमी हवाओं की वजह से प्रदेश में ठंड बढ़ने लगी है। आज रविवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। वहीं सबसे ठंड इलाका अंबिकापुर रहा है। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, एक पश्चिमी विक्षोभ, मध्य विक्षोभ मंडलीय पश्चिमी हवाओं में एक द्रोणिका के रूप में 32 डिग्री उत्तरी अक्षांश के उत्तर में 71 डिग्री पूर्वी देशांतर के साथ औसत समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर ऊपर स्थित है। इसके प्रभाव से प्रदेश में लगातार न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। वहीं छत्तीसगढ़ में आगामी 5 दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट होने की संभावना है। 
विज्ञापन


मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से सुबह और रात के साथ ही अब दिन में भी हल्की ठंडी हवाओं का असर देखने को मिला है। राजधानी रायपुर में मौसम साफ रहने की संभावना है वहीं प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। आगामी दिनों में न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जाएगी। सुबह और रात के साथ ही दिन में भी ठंड बढ़ने लगेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में सबसे ठंडा इलाका अंबिकापुर है। यहां न्यूनतम तापमान 10. 1 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं सर्वाधिक अधिकतम तापमान सुकमा में 32.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। राजधानी रायपुर में न्यूनतम तापमान 17.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed