फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Night temperature will fall by four degrees in Chhattisgarh, know what will be the weather in the next 4 days

Weather Update: छत्तीसगढ़ में चार डिग्री तक गिरेगा रात का पारा, जानें अगले 4 दिनों में कैसा रहेगा मौसम

Fri, 24 Jan 2025 10:41 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 24 Jan 2025 10:41 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर न्यूनतम तापमान में गिरावट होने वाली है। इसके बाद रात के पारा में आगामी चार दिनों तक कोई विशेष बदलाव नहीं होगी। इस बीच रात के समय हल्की ठंड बढ़ सकती है।

विज्ञापन
Night temperature will fall by four degrees in Chhattisgarh, know what will be the weather in the next 4 days
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर न्यूनतम तापमान में गिरावट होने वाली है। इसके बाद रात के पारा में आगामी चार दिनों तक कोई विशेष बदलाव नहीं होगी। इस बीच रात के समय हल्की ठंड बढ़ सकती है। वहीं अधिकतम तापमान बढ़ने से दिन में गर्मी का अहसास होने लगा है। दूसरी ओर सरगुजा संभाग में मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर ‎जारी है। यहां दिन और रात दोनों में तापमान में बढ़ोतरी हुई और ठंड‎ कम हो गई थी। आज शुक्रवार को प्रदेश मौसम शुष्क रहेगा। साथ ही आगामी चार दिनों तक मौसम ऐसे ही बने रहने की संभावना है। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। इससे न्यूनतम तापमान भी लगातार ऊपर नीचे हो रहा है। दरअसल, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में बदलाव हो रहा है। मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि प्रदेश के उत्तर और मध्य भागों में अगले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगी। इसके बाद न्यूनतम तापमान में दी से चार डिग्री गिरावट होने की संभावना है। दूसरी ओर दक्षिण भागों में अगले चार दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। यानी की मौसम ऐसे ही बने रहेगी।
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ में इन दिनों तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। एक बार फिर न्यूनतम तापमान में चार डिग्री तक गिरावट होने की संभावना है। इससे एक बार रात में ठंड बढ़ सकती है। वहीं अधिकतम तापमान बढ़ने से दिन में हल्की गर्मी का अहसास होने लगा है। अब रात के समय में ज्यादा ठंड नहीं है। आगामी कुछ दिनों तक मौसम ऐसे ही बने रहने की संभावना है। प्रदेश में अब उत्तर से ठंडी और शुष्क हवाओं के आगमन होने की संभावना है। इससे मौसम शुष्क रहेगा। मौसम शुष्क रहने से न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज राजधानी रायपुर में मौसम साफ रहने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। बीते दिनों गुरुवार को प्रदेश में सबसे गर्म रायपुर रहा है। यहां अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री बलरामपुर में दर्ज किया गया है। साथ ही अब अधिकतम तापमान कई जिलों में सामान्य से पांच डिग्री तक ज्यादा रहा है। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से एक-एक डिग्री ज्यादा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed