फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Night temperature will drop by three degrees in Chhattisgarh in 3 days, there will be relief from heat

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में 3 दिनों में तीन डिग्री तक लुढ़केगा रात का पारा, गर्मी से मिलेगी राहत

Thu, 06 Feb 2025 10:39 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Thu, 06 Feb 2025 10:39 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ में मौसम स्थिर है। इन दिनों तापमान में कोई विशेष बदलाव देखने को नहीं मिल रहा है। हालांकि न्यूनतम तापमान में थोड़ी गिरावट हो रही है, लेकिन इससे अधिकतम तापमान में कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

विज्ञापन
Night temperature will drop by three degrees in Chhattisgarh in 3 days, there will be relief from heat
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में मौसम स्थिर है। इन दिनों तापमान में कोई विशेष बदलाव देखने को नहीं मिल रहा है। हालांकि न्यूनतम तापमान में थोड़ी गिरावट हो रही है, लेकिन इससे अधिकतम तापमान में कोई फर्क नहीं पड़ेगा। आज गुरुवार यानी छह फरवरी को प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। अभी मौसम में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा। इस बीच रात का पारा एक से तीन डिग्री तक नीचे जा सकता है। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। वहीं उत्तर और मध्य भागों में अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में एक से तीन डिग्री तक गिरावट हो सकती है। दूसरी ओर दक्षिण भागों में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि आगामी दिनों में न्यूनतम तापमान के साथ अधिकतम तापमान में भी बढ़ोतरी हो सकती है। 
विज्ञापन


मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि प्रदेश में इन दिनों नमी हवाओं का आगमन खत्म हो चुका है। इससे मौसम साफ है। दिन के साथ-साथ अब रात में भी गर्मी बढ़ने लगी है। प्रदेश के अधिकतर जिलों में लगभग अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान सामान्य से ज्यादा है। इससे प्रदेश में ठंड गायब हो गई है। रात में भी गर्मी का अहसास होने लगा है। हालांकि अब तीन दिनों में प्रदेश के कुछ भागों में न्यूनतम तापमान में गिरावट होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को प्रदेश में सबसे गर्म बालोद जिला रहा है। यहां सर्वाधिक अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान बलरामपुर में 13 डिग्री दर्ज किया गया। आज राजधानी रायपुर में मौसम साफ रहेगा। यहां अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed