फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Night temperature drops by two degrees in Chhattisgarh, temperature will increase again from today

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में दो डिग्री लुढ़का रात का पारा, आज से फिर बढ़ेगा अधिकतम और न्यूनतम तापमान

Thu, 27 Feb 2025 10:35 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Thu, 27 Feb 2025 10:35 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। दिन में तेज धूप के साथ गर्मी और रात के समय में ठंडी का अहसास हो रहा है। इस बीच न्यूनतम तापमान में दो डिग्री गिरावट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
Night temperature drops by two degrees in Chhattisgarh, temperature will increase again from today
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। दिन में तेज धूप के साथ गर्मी और रात के समय में ठंडी का अहसास हो रहा है। इस बीच न्यूनतम तापमान में दो डिग्री गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि आज गुरुवार से एक बार फिर रात का पारा बढ़ने की संभावना है। साथ ही अधिकतम तापमान में भी बढ़ोतरी हो सकती है। प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। आगामी दो दिनों तक बारिश की कोई संभावना नहीं है। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के उत्तरी भागों में 27 फरवरी यानी आज आकाश आंशिक मेघमय रहने की संभावना है। इसके साथ ही आगामी चार दिनों में अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री की वृद्धि होने की संभावना है। वहीं मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी हवाओं की वजह से रात का पारा में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि एक बार फिर से मौसम में बदलाव की संभावना है। गुरुवार को तापमान में फिर से बढ़ोतरी होने की संभावना है। वहीं मार्च के शुरुआती दिनों में उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में बदली-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। इस बीच अंबिकापुर, दुर्ग, पेंड्रा रोड और रायपुर के आउटर इलाकों में रात को ठंड का एहसास हुआ। वहीं दिन में तेज धूप और गर्मी से लोग परेशान हैं। बुधवार को रायपुर में दिन का तापमान 34 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 0.8 डिग्री अधिक था। वहीं न्यूनतम तापमान 19.1 डिग्री था। आज दिन का तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। 


बुधवार को प्रदेश में सबसे गर्म दुर्ग रहा हैं। यहां अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर 10.3 डिग्री दर्ज किया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed