फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Night Curfew in Chhatisgarh capital Raipur know what changes and Guidelines news and updates

छत्तीसगढ़: रायपुर में रात 9 से सुबह 6 बजे तक लगेगा नाइट कर्फ्यू, पर खाने की जगहों को ये खास छूट

Wed, 05 Jan 2022 07:50 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Wed, 05 Jan 2022 07:50 PM IST
सार

रायपुर में सभी मॉल, जिम, सिनेमाघर, ऑडिटोरियम और मैरिज हॉल को क्षमता के एक तिहाई लोगों की उपस्थिति के साथ संचालित करने की इजाजत होगी। यही नियम खाने वाली जगहों के लिए भी लागू होंगे। 

विज्ञापन
Night Curfew in Chhatisgarh capital Raipur know what changes and Guidelines news and updates
नाइट कर्फ्यू - फोटो : पीटीआई

विस्तार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में प्रशासन ने बुधवार को नाइट कर्फ्यू लगाने का आदेश जारी किया। इसके मुताबिक, शहर में अब रात नौ बजे से सुबह छह बजे तक प्रतिबंध लागू रहेंगे। हालांकि, खाने की जगहें जैसे- रेस्त्रां, होटल, बेकरी, फूड कोर्ट्स और फूड डिलीवरी को 11 बजे तक संचालन की अनुमति रहेगी। इसके अलावा हाईवे पर मौजूद ढाबों को भी 11 बजे तक खुलने की छूट दी जाएगी, ताकि बस, ट्रक और अन्य वाहनों से सफर करने वालों को दिक्कत न हो।
विज्ञापन


जिले में स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र, स्वीमिंग पूल और लाइब्रेरी आदि को बंद करने का आदेश दिया गया है। सभी मॉल, जिम, सिनेमाघर, ऑडिटोरियम और मैरिज हॉल को क्षमता के एक तिहाई लोगों की उपस्थिति के साथ संचालित करने की इजाजत होगी। यही नियम खाने वाली जगहों के लिए भी लागू होंगे। 
विज्ञापन


इससे पहले छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक मरीज में कोरोना वायरस ओमिक्रॉन स्वरूप की पुष्टि हुई है। ये राज्य में नए वैरिएंट का पहला मामला है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि बिलासपुर जिले में कोविड-19 के ओमीक्रोन स्वरूप के एक मरीज की पुष्टि हुई है। अधिकारियों ने बताया कि संयुक्त अरब अमीरात से लौटे बिलासपुर जिले के 52 वर्षीय व्यक्ति में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के बाद उसका नमूना जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भुवनेश्वर भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग को आज जांच रिपोर्ट मिली है जिसमें कोविड-19 के ओमीक्रोन स्वरूप की पुष्टि हुई है। छत्तीसगढ़ में ओमीक्रोन का यह पहला मामला है। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में पिछले दिनों कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। राज्य में मंगलवार तक 10,10,513 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, जिनमें से 9,93,932 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हो गए हैं। राज्य में 2977 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में वायरस से संक्रमित 13,604 लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed