फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Night and day temperature will drop by two to four degrees in Chhattisgarh, weather conditions in coming days

CG Weather: छत्तीसगढ़ में दो से चार डिग्री तक लुढ़केगा रात और दिन का पारा, जानें आगामी दिनों में मौसम का हाल

Thu, 13 Feb 2025 10:34 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Thu, 13 Feb 2025 10:34 AM IST
सार

CG Weather: छत्तीसगढ़ में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। आगामी दिनों में न्यूनतम तापमान में एक बार फिर से गिरावट होने वाली है।

विज्ञापन
Night and day temperature will drop by two to four degrees in Chhattisgarh, weather conditions in coming days
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। आगामी दिनों में न्यूनतम तापमान में एक बार फिर से गिरावट होने वाली है। बीते दिनों प्रदेश के अधिकतर जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा है। हालांकि अब मौसम में भी बदलाव हो सकता है। मौसम में बदलाव होने से रात का पारा नीचे जा सकता है। आज गुरुवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में आगामी तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री गिरावट होने की संभावना है। वहीं अधिकतम तापमान में भी एक से दो डिग्री गिरावट हो सकती है। इसके बाद न्यूनतम तापमान और अधिकतम तापमान में क्रमिक वृध्दि होने कि संभावना है। इस बीच तापमान में ज्यादा बदलाव होने कि संभावना नहीं है। रात का पारा गिरने से ठंड का असर देखने को मिल सकता है। 
विज्ञापन


मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कम है। इससे मौसम शुष्क बना हुआ है। आने वाले दिनों में तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव रहेगा। बीते दिनों प्रदेश में सबसे अधिक तापमान बालोद और महासमुंद में दर्ज किया गया, यहां तापमान 35 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वहीं बलरामपुर में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह प्रदेश का सबसे ठंडा इलाका रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed