{"_id":"679efef9019f5037f60a57bd","slug":"night-and-day-temperature-in-chhattisgarh-are-higher-than-normal-sun-has-started-to-sting-2025-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG Weather News: छत्तीसगढ़ में रात और दिन का पारा सामान्य से ज्यादा, चुभने लगी धूप, अभी और बढ़ेगा तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG Weather News: छत्तीसगढ़ में रात और दिन का पारा सामान्य से ज्यादा, चुभने लगी धूप, अभी और बढ़ेगा तापमान
Sun, 02 Feb 2025 10:43 AM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sun, 02 Feb 2025 10:43 AM IST
सार
छत्तीसगढ़ में आगामी दो दिनों में तीन डिग्री तक न्यूनतम तापमान बढ़ने की संभावना है। दिन और रात का पारा बढ़ने से गर्मी लगने लगी है। धूप चुभने लगी है। प्रदेश में अधिकतम तापमान 36 डिग्री तक पहुंच गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में दिन और रात का पारा सामान्य से ज्यादा होने की वजह से गर्मी का अहसास होने लगा है। प्रदेश में ठंड गायब हो गई है। अब गर्मी परेशान करने लगी है। दिन का तापमान बढ़ने से धूप चुभने लगी है। आज रविवार को प्रदेश में मौसम साफ रहेगा।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में क्रमिक रूप से एक से तीन डिग्री तक वृद्धि होगी। इससे आगामी दिनों में लगभग ठंड गायब हो जाएगी। प्रदेश में मौसम साफ है और उत्तरी हवाओं का असर खत्म हो गया है। इसके वजह से न्यूनतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे में फरवरी माह के पहले सप्ताह से ही धूप चुभने लगेगी। दिन के साथ ही रात में भी गर्मी का अहसास होने लगेगा।
विज्ञापन
बीते दिनों से राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के सभी जिलों में दिन में गर्मी महसूस होने लगी है। रात में भी न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहा। इस वजह से ठंड का अहसास खत्म हो गया है। राजधानी रायपुर में दिन का तापमान 34.6 डिग्री रिकार्ड किया गया। इसके अलावा अन्य जिलों में भी अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान सामान्य से ज्यादा है। इसके वजह से अब रात में भी ठंड का अहसास कम होने लगी है और गर्मी का अहसास होने लगी है।
विज्ञापन
प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बिलासपुर में 36 डिग्री दर्ज किया गया है। इसके साथ ही सबसे कम न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री बलरामपुर में रिकॉर्ड किया गया। बीते दिनों की तुलना में प्रदेश में न्यूनतम तापमान और अधिकतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। फरवरी माह के पहले सप्ताह ही अच्छी गर्मी पड़ सकती है।