{"_id":"63a46d3548c953409c074b0f","slug":"nia-files-charge-sheet-against-23-in-chhattisgarh-bijapur-naxalite-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: NIA ने नक्सली हमले में 23 के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट, बीजापुर में 22 जवान हुए थे शहीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: NIA ने नक्सली हमले में 23 के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट, बीजापुर में 22 जवान हुए थे शहीद
Thu, 22 Dec 2022 08:14 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Thu, 22 Dec 2022 08:14 PM IST
सार
अफसरों की ओर से बताया गया कि नक्सलियों ने कोबरा बटालियन के जवान राकेश्वर सिंह मन्हास को भी अगवा कर लिया था और उसके हथियार लूट लिए। जांच से यह भी पता चला कि पुलिस पार्टी और सुरक्षा कर्मियों पर यह हमला नक्सलियों के TCOC का हिस्सा था।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने पिछले साल छत्तीसगढ़ में हुए नक्सली हमले में 23 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दायर की है। इस नक्सली हमले में 22 जवान शहीद हो गए थे। NIA प्रवक्ता की ओर से बताया गया कि हमला बीजापुर के तर्रेम क्षेत्र के टेकलगुडियाम गांव के पास तीन अप्रैल 2021 को हुआ था। इस हमले में 35 से अधिक लोग घायल हुए थे।
विज्ञापन
पांच जून को NIA ने दर्ज की FIR
इस हमले के बाद तर्रेम थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। हालांकि मामले की गंभीरता को देखते हुए इसी साल 5 जून को NIA ने केस दर्ज किया। इस दौरान जांच में पता चला कि आरोपी नक्सली ने आतंकी हमले को अंजाम देने की साजिश रची। उसने सीपीआई माओवादियों के हथियारबंद साथियों के साथ CRPF, कोबरा, DRG और राज्य पुलिस के जवानों पर बैरल ग्रेनेड लांचर (बीजीएल) और ऑटोमैटिक हथियारों से हमला किया।
विज्ञापन
टीसीओसी का हिस्सा था हमला
अफसरों की ओर से बताया गया कि नक्सलियों ने कोबरा बटालियन के जवान राकेश्वर सिंह मन्हास को भी अगवा कर लिया था और उसके हथियार लूट लिए। जांच से यह भी पता चला कि पुलिस पार्टी और सुरक्षा कर्मियों पर यह हमला नक्सलियों के TCOC (Tactical Counter Offensive Campaign) का हिस्सा था। जांच के दौरान नक्सलियों के वरिष्ठ नेताओं की भूमिका भी पता चला है।
विज्ञापन