{"_id":"5e8e09178ebc3e76876a2d70","slug":"nia-arrest-two-people-from-dantewada-chhatisgarh-in-last-year-naxal-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ में विधायक और 4 पुलिसकर्मियों की हत्या के मामले में एनआईए ने दो को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ में विधायक और 4 पुलिसकर्मियों की हत्या के मामले में एनआईए ने दो को दबोचा
Wed, 08 Apr 2020 10:55 PM IST
अमित कुमार
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: अमित कुमार
Updated Wed, 08 Apr 2020 10:55 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में पिछले साल नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी विस्फोट मामले में एनआईए ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इस हमले में विधायक भीमा मंडावी और चार पुलिसकर्मी मारे गए थे।
विज्ञापन
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के एक अधिकारी ने बताया कि दंतेवाड़ा जिले के निवासी भीमा ताती (27) और मडका राम ताती (36) को जगदलपुर में एनआईए की विशेष अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उन्हें छह दिन की हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि दोनों प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के कार्यकर्ता हैं और नक्सलियों को साजो-सामान और ठिकाना मुहैया कराने में मदद करते थे। आईईडी विस्फोट की साजिश में इन दोनों का हाथ था। लोकसभा चुनावों के पहले चरण से कुछ ही दिन पहले यह हमला किया गया था।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि पिछले साल नौ अप्रैल को आईईडी विस्फोट और भाकपा (माओवादी) कार्यकर्ताओं की अंधाधुंध गोलीबारी में दंतेवाड़ा के तत्कालीन भाजपा विधायक भीमा मंडावी के साथ छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (सीएएफ) के चार पुलिसकर्मियों की मौत हो गई थी। यह घटना जिले के श्यामगिरी गांव के पास हुई थी।