{"_id":"68cc0822ce0bfc1de10b8f76","slug":"nhm-workers-strike-continues-for-the-32nd-day-organises-free-health-camp-in-balrampur-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलरामपुर: NHM कर्मियों की हड़ताल 32वें दिन भी जारी, लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, बोले- जनता से नहीं संघर्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलरामपुर: NHM कर्मियों की हड़ताल 32वें दिन भी जारी, लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, बोले- जनता से नहीं संघर्ष
Thu, 18 Sep 2025 07:51 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज
Published by: Digvijay Singh
Updated Thu, 18 Sep 2025 07:51 PM IST
सार
बलरामपुर में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत कार्यरत संविदा स्वास्थ्यकर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुक्रवार को 32वें दिन भी जारी रही। 18 अगस्त से जारी इस आंदोलन में कर्मचारी अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर डटे हुए हैं।
विज्ञापन
NHM कर्मियों की हड़ताल 32वें दिन भी जारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बलरामपुर में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत कार्यरत संविदा स्वास्थ्यकर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुक्रवार को 32वें दिन भी जारी रही। 18 अगस्त से जारी इस आंदोलन में कर्मचारी अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर डटे हुए हैं।
विज्ञापन
हड़ताली कर्मचारियों ने शुक्रवार को चांदो चौक स्थित शहीद पार्क के सामने एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। इस पहल के माध्यम से उन्होंने यह संदेश देने का प्रयास किया कि उनका विरोध सरकार से है, न कि आम जनता से। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर निःशुल्क परामर्श और प्राथमिक उपचार का लाभ उठाया। जिलेभर से लगभग 630 एनएचएम कर्मचारी हड़ताल में शामिल हुए। हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और अपनी मांगों पर शीघ्र निर्णय लेने की मांग की। कर्मचारियों का कहना है कि वे वर्षों से स्वास्थ्य सेवाओं में अहम योगदान दे रहे हैं, लेकिन सरकार उनके भविष्य और नौकरी की स्थायीत्व को लेकर उदासीन है।
विज्ञापन
हड़ताल के चलते जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था प्रभावित हो रही है, विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके बावजूद कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर एकजुट हैं और चेतावनी दे रहे हैं कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ, तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा। कर्मचारियों ने सरकार से मांग की है कि वे संविदा कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से लेकर जल्द निर्णय लें, ताकि स्वास्थ्य सेवाएं सामान्य हो सकें और कर्मचारी भी अपने दायित्वों पर लौट सकें।
विज्ञापन