बस्तर में होगी अगली मध्य क्षेत्रीय परिषद बैठक: सीएम साय बोले- बदलेगी बस्तर की तस्वीर, नीति निर्माण होगा सहायक
Chhattisgarh News: मध्य क्षेत्रीय परिषद की वाराणसी में आयोजित 25वीं बैठक के दौरान यह जानकारी दी गई कि अगली बैठक का आयोजन छत्तीसगढ़ के बस्तर में किया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Chhattisgarh News: मध्य क्षेत्रीय परिषद की वाराणसी में आयोजित 25वीं बैठक के दौरान यह जानकारी दी गई कि अगली बैठक का आयोजन छत्तीसगढ़ के बस्तर में किया जाएगा। यह निर्णय देश के दूरस्थ और चुनौतीपूर्ण अंचलों को राष्ट्रीय नीति-निर्धारण की मुख्यधारा में लाने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल के रूप में देखा जा रहा है। बस्तर जैसे क्षेत्र में इस स्तर की बैठक का आयोजन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के समावेशी विकास और सुशासन की नीति का सशक्त प्रतीक है।
सीएम साय ने ट्वीट कर लिखा कि बस्तर अब नीति-निर्धारण की मुख्यधारा से जुड़ने जा रहा है, यह पूरे छत्तीसगढ़ और खासकर बस्तरवासियों के लिए गर्व और गौरव का विषय है कि अगली मध्य क्षेत्रीय परिषद बैठक का आयोजन बस्तर में किया जाएगा।
यह ऐतिहासिक निर्णय वाराणसी में आयोजित परिषद की 25वीं बैठक के दौरान लिया गया, जो बस्तर को राष्ट्रीय मंच पर एक नई पहचान देगा और क्षेत्र को नीति निर्माण की प्रक्रिया में सीधे तौर पर सम्मिलित करेगा।
यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह जी की समावेशी विकास और सुशासन की दूरदर्शी सोच का जीवंत प्रमाण है। डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में बस्तर की पहचान निरंतर बदल रही है, अब यह क्षेत्र विकास, संवाद और सहभागिता का प्रतीक बनता जा रहा है। इस प्रकार की उच्च स्तरीय बैठक का आयोजन बस्तर के लिए केवल गौरव का विषय नहीं, बल्कि स्थानीय विकास को नई ऊर्जा, अवसर और दिशा देने वाला कदम है।
'काशी के कोतवाल' काल भैरव जी के दरबार में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की पूजा-अर्चना
देवों के अधिदेव भगवान शंकर की पावन नगरी काशी में स्थित ‘काशी के कोतवाल’ काल भैरव जी महाराज के दिव्य मंदिर में आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और देश के कल्याण हेतु प्रार्थना की।
इस पावन अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने बाबा काल भैरव की विधिवत आराधना की और संपूर्ण राष्ट्र के लिए मंगलकामना की। उन्होंने कहा कि बाबा भैरवनाथ की कृपा समस्त देशवासियों पर निरंतर बनी रहे, यही मेरी प्रार्थना है। उन्होंने देश के नागरिकों के जीवन में सुरक्षा, समृद्धि और कल्याण के प्रकाश के निरंतर प्रवाह की कामना भी की।
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने विशेष रूप से छत्तीसगढ़ राज्य की शांति, विकास और जनकल्याण की दिशा में अग्रसर यात्रा के लिए बाबा काल भैरव जी से आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ईश्वर की कृपा से प्रदेश और देश में सुशासन और समृद्धि का मार्ग और अधिक सुदृढ़ होगा।
"अब नीति निर्माण में बस्तर की भागीदारी – मध्य क्षेत्रीय परिषद की अगली बैठक बस्तर में"
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) June 24, 2025
बस्तर अब नीति-निर्धारण की मुख्यधारा से जुड़ने जा रहा है, यह पूरे छत्तीसगढ़ और खासकर बस्तरवासियों के लिए गर्व और गौरव का विषय है कि अगली मध्य क्षेत्रीय परिषद बैठक का आयोजन बस्तर में किया जाएगा।…