फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Newly elected president Raman Agrawal took charge on Navratri Saptami in Ramanujganj

CG: कार्यभार संभालते ही नगर पालिका अध्यक्ष रमन अग्रवाल ने किया एलान, हर बेटी की शादी में मिलेंगे 5100 रुपये

Fri, 04 Apr 2025 06:14 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज Published by: श्याम जी. Updated Fri, 04 Apr 2025 06:14 PM IST
सार

नगर पंचायत से नगर पालिका बनने के बाद संपन्न हुए प्रथम चुनाव में नगर पालिका अध्यक्ष के रूप में रमन अग्रवाल ने प्रथम निर्वाचित अध्यक्ष के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने घोषणा की कि हर बहन-बेटी की शादी के लिए 5100 रुपये का आर्थिक सहयोग प्रदान किया जाएगा।

विज्ञापन
Newly elected president Raman Agrawal took charge on Navratri Saptami in Ramanujganj
नगर पालिका अध्यक्ष रमन अग्रवाल, उपाध्यक्ष शीला जायसवाल व अन्य पार्षद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर पालिका परिषद रामानुजगंज के नवनिर्वाचित अध्यक्ष रमन अग्रवाल, उपाध्यक्ष शीला जायसवाल सहित सभी पार्षदों ने चैत्र नवरात्रि के सप्तमी तिथि को शुभ मुहूर्त में विधि विधान से पूजा अर्चना की। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ नगर पालिका कार्यालय में प्रथम प्रवेश की औपचारिकता को पूर्ण कर कार्यभार ग्रहण किया। इस दौरान अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं पार्षदों ने एक स्वर में नगर विकास के लिए एकजुटता एवं प्रतिबद्धता की बात कही। इस दौरान पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष आरके पटेल सहित बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे। पदभार ग्रहण करने के पश्चात रमन अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, क्षेत्रीय विधायक व मंत्री राम विचार नेताम सांसद चिंतामणि महाराज के सहयोग से रामानुजगंज में ऐतिहासिक विकास कार्य होंगे।

विज्ञापन


नगर पंचायत रामानुजगंज के नगर पालिका बनने के बाद हुए प्रथम नगर पालिका परिषद के चुनाव में अध्यक्ष सहित 15 पार्षदों के निर्वाचित होने के बाद शपथ ग्रहण उपरांत आज नवरात्र के सप्तमी के तिथि को नगर पालिका कार्यालय में प्रथम प्रवेश का कार्यक्रम नगर के वरिष्ठ पुरोहित नंदकुमार पांडे, महामाया मंदिर के पुजारी जितेंद्र पांडे सहित अन्य पुजारीयो के द्वारा विधि विधान से पूजन अर्चन कर कराया गया। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं पार्षदों के प्रथम प्रवेश को लेकर पूरे नगर पालिका को फूलों से सजाया गया था। रंगोली बनाई गई थी एवं कार्यालय प्रवेश करते के साथ जमकर आतिशबाजी हुई।
विज्ञापन


इस अवसर पर नगर पालिका परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष रमन अग्रवाल ने कहा कि हमारे नवनिर्वाचित सभी जनप्रतिनिधियों ने निर्वाचित होने के बाद से ही नगर विकास से संबंधित कार्य प्रारंभ कर दिया है। नगर विकास के लिए हम सब प्रतिबद्ध हैं। जनभावनाओं के अनुरूप विकास कार्य अनवरत रूप से होंगे। इस दौरान पार्षद सुमित गुप्ता, सुरेश पुरी, प्रतीक सिंह, विजय रावत, विकास गुप्ता, अर्जुन दास, रूपवंती जायसवाल, पवन गुप्ता, मनीषी गुप्ता, पुष्पा श्रीवास्, उषा गुप्ता सहित नगरवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन नगर पालिका के वरिष्ठ कर्मचारी अजय गुप्ता एवं आभार प्रदर्शन मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुधीर कुमार के द्वारा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रमन अग्रवाल ने 19वें अध्यक्ष के रूप में किया कार्यभार ग्रहण 
नगर पंचायत से नगर पालिका बनने के बाद संपन्न हुए प्रथम चुनाव में नगर पालिका अध्यक्ष के रूप में रमन अग्रवाल ने प्रथम निर्वाचित अध्यक्ष के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। इसके पूर्व लगातार दो बार में नगर पंचायत अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वे रामानुजगंज इतिहास में नगरीय निकाय के 19वें अध्यक्ष हैं। रामानुजगंज नगरी निकाय में तीसरे कार्यकाल की शुरुआत करने वाले पहले व्यक्ति रमन अग्रवाल हैं। आजादी के बाद कोई भी व्यक्ति लगातार तीसरी बार रामानुजगंज नगरीय निकाय का अध्यक्ष नहीं बन सका है।


बहन-बेटी की शादी में नगर पालिका परिवार देगा 5100 का सहयोग
नगर पालिका अध्यक्ष रमन अग्रवाल, उपाध्यक्ष शीला जायसवाल सहित 15 पार्षदों के द्वारा आज नगर पालिका में प्रथम प्रवेश किया गया। इसके बाद ही तत्काल रमन अग्रवाल ने यह घोषणा की कि रामानुजगंज नगरी निकाय अंतर्गत प्रत्येक जाति, धर्म, संप्रदाय के बहन-बेटी की शादी में नगर पालिका परिवार के द्वारा 5100 रुपये का आर्थिक सहयोग प्रदान किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed