फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Newly elected member Urmila Yadav joined BJP

CG: जांजगीर चांपा में कांग्रेस को बड़ा झटका, नवनिर्वाचित सदस्य उर्मिला यादव ने थामा भाजपा का दामन

Tue, 04 Mar 2025 10:47 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा Published by: श्याम जी. Updated Tue, 04 Mar 2025 10:47 PM IST
सार

नवनिर्वाचित सदस्य उर्मिला रविंद्र कुमार ने भाजपा का दामन थाम लिया है। इससे कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पांच मार्च को जिला पंचायत कार्यलय जांजगीर में चुनाव होना है। 
 

विज्ञापन
Newly elected member Urmila Yadav joined BJP
नवनिर्वाचित सदस्य उर्मिला रविंद्र कुमार भाजपा में शामिल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जांजगीर चांपा जिले के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव सम्पन्न हो चुके हैं। वहीं, जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के लिए पांच मार्च को जिला पंचायत कार्यलय जांजगीर में चुनाव होना है। जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 11 रसेडा से कांग्रेस पार्टी की अधिकृत रही नवनिर्वाचित सदस्य उर्मिला रविंद्र कुमार ने भाजपा का दामन थामा है। 

विज्ञापन


उन्हें प्रदेश भाजपा से जिला पंचायत जांजगीर चांपा के प्रभारी नियुक्ति छगन मूंदड़ा, प्रदेश त्रिस्तरीय चुनाव प्रभारी सौरभ सिंह पूर्व विधायक, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने भाजपा का गमछा पहनाकर प्रवेश कराया है। इससे कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पहले भाजपा के पास 10 अधिकृत सदस्य थे एक और मिलकर 11 हो चुके हैं। अब कांग्रेस के पास पांच में से चार ही बचे हैं। दो निर्दलीय सदस्य हैं। जांजगीर चांपा में 17 जिला पंचायत सीट हैं।
विज्ञापन


दरअसल, पांच मार्च को अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव जीते हुए जिला पंचायत सदस्यों को करनी है। इसके बाद जिला पंचायत का अध्यक्ष अनुसूचित जाति महिला के लिए है, जिसमें से भाजपा की तीन महिला दावेदार हैं। वहीं, कांग्रेस से प्रीति अजय दिव्य 35 वोट से जीत कर पहुंची हैं। भाजपा के पास अब 11 सदस्य, कांग्रेस के पास चार सदस्य और निर्दलीय दो सदस्य हैं। इस प्रकार से यदि मानें तो भाजपा का अध्यक्ष बनना तय हो चुका है, लेकिन भाजपा से तीन दावेदारी में पार्टी के नेता किसका नाम सामने लाते हैं यह अभी तय नहीं हो पाया है। वहीं, उपाध्यक्ष की रेस में कई दावेदार हैं, लेकिन आशंका है कि निर्विरोध चुना जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed